फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jammu Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha Car accident in varanasi no any harm he was going to chandauli

हादसा टला: जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार दुर्घटनाग्रस्त, बनारस से जा रहे थे गाजीपुर

Fri, 25 Feb 2022 12:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Feb 2022 12:08 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार शुक्रवार सुबह राजघाट पुल के ढलान पर लगाए गए लोहे के पिलर से टकरा गई। घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha Car accident in varanasi no any harm he was going to chandauli
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार शुक्रवार सुबह वाराणसी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा रहा कि हादसे में उप राज्यपाल कोई चोट नहीं पहुंची। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा वाराणसी से अपने गृहनगर गाजीपुर जा रहे थे। राजघाट पुल (मालवीय ब्रिज) के ढलान पर लगाए गए लोहे के पिलर से उनकी कार की टक्कर हो गई।

विज्ञापन


लोहे के पिलर के बीच से वाहन निकालने के चक्कर में गाड़ी का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का एक चक्का पंक्चर भी हो गया। पड़ाव पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। मौके पर सीओ अनिल राय, मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


उप राज्यपाल को दूसरी गाड़ी में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति रही।  रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे मनोज सिन्हा

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को गाजीपुर के जमानियां, मुहम्मदाबाद समेत अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गहमर के कामाख्या धाम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे तो क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा रेवतीपुर में माता भवानी के मंदिर में भी पूजा अर्चना में शामिल होंगे। उप राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed