{"_id":"66fd68e9e7b2b6893009b7f2","slug":"jamaica-s-prime-minister-watched-ganga-aarti-became-emotional-after-seeing-the-special-aarti-organized-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: जमैका के प्रधानमंत्री ने देखी गंगा आरती, विशेष आरती का आयोजन देख भावुक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: जमैका के प्रधानमंत्री ने देखी गंगा आरती, विशेष आरती का आयोजन देख भावुक हुए
Wed, 02 Oct 2024 09:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:08 PM IST
सार
जमैका के प्रधानमंत्री वाराणसी दौरे पर हैं। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विशेष आरती का दृश्य देखकर भक्तिरंग में रंगे दिखाई दिए प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस। हाथ जोड़कर प्रणाम किया और वापस लौट गए। घाट किनारे सुरक्षा के कड़े इंतेजाम देखने को मिले।
विज्ञापन
जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने देखी गंगा आरती
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचे जमैका के प्रधानमंत्री। मां गंगा को प्रणाम देखी गंगा आरती। तीस मिनट तक मां गंगा की आरती देखने के दौरान कभी हाथ जोड़ते तो कभी आंख बंद कर नमन करते नजर आए ।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बाढ़ के बाद आरती का स्थान थोड़ा संकरा दिखा लेकिन आज आठ ब्राह्मणों ने मोक्षदायिनी की आरती की जिसे देख प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस भक्तिभाव में डूबे नजर आए।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट व आरती स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे जो सुरक्षा पर अपनी निगाहें चौकस किए हुए थे। गंगा की आरती देख क्रूज से ही वापस नमो घाट की ओर निकल गए।
विज्ञापन