{"_id":"5f3596da8ebc3e4adf3faab6","slug":"jam-city-news-vns541385633","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर सजीं दुकानें और खड़े वाहनों से जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर सजीं दुकानें और खड़े वाहनों से जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सड़क पर सजी दुकान, सामने खड़े मालवाहक से माल उतारने में लेबर परेशान और पूरा रास्ता जाम...। ये हाल विशेश्वरगंज इलाके का एसएसपी की चेतावनी के बाद है। बृहस्पतिवार की दोपहर विश्वेश्वरगंज में सड़क पर दर्जनों मालवाहक खड़े थे। आढ़त के सामने आए माल को उतारने के लिए पिकअप, ट्राली, ई-रिक्शा, ऑटो खड़ा होने के बाद जो छह फीट चौड़ी रोड बची थी उनपर राहगीर आवागमन के लिए जद्दोजहद कर रहे थे।
एसएसपी अमित पाठक शहर की जाम की समस्या को खत्म करने के लिए प्रयासरत है। 22 जुलाई को एसएसपी ने मैदागिन से लेकर विशेश्वरगंज मंडी तक पैदल निरीक्षण किया था। विशेश्वरगंज मंडी के दुकानदारों को उन्होंने कहा था कि सड़क पर किसी भी प्रकार से अतिक्रमण न करें और न ही दिन में सड़क पर मालवाहक खड़ा हो। निर्देश के पालन की जिम्मेदारी एसएसपी ने कोतवाली थाने की पुलिस को सौंपी थी। निरीक्षण बाद विशेश्वरगंज मंडी दोबारा अतिक्रमण की जद में है। दुकान बकायदा सड़क की पटरी तक है। जो सड़क बचती है उस पर सुबह से लेकर रात तक मालवाहक खड़े कर माल चढ़ाया और उतारा जाता है। इसके चलते यहां रोजाना जाम लगता है और वहीं पुलिस बेखबर रहती है।
विकल्प होने के बाद भी मनमानी पर अड़े
लोगों का कहना है कि यदि विशेश्वरगंज तिराहे के पास स्थित फटरी मंडी और दलहट्टा में के अतिक्रमण को हटा दिया जाए तो इन दोनों मार्गों का उपयोग आवागमन के लिए किया जा सकता है। फटरी मंडी में जहां दिन भर सब्जी विक्रेताओं का कब्जा रहता है तो दूसरी ओर दलहट्टा में ट्रांसपोर्टर दिन भर अपने वाहनों को खड़ा किए रहते हैं। जिसके कारण पैदल चलना भी दुश्वार रहता है। यदि इन दोनों मार्गों से अतिक्रमण हट जाए तो विशेश्वरगंज में रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिल सकती है।