फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jalshakti Minister know reality of Har Ghar Nal Yojana in varanasi shocked hear the problems of farmers

खुली पोल: जलशक्ति मंत्री ने हर घर नल योजना की जानी हकीकत, किसानों की समस्याएं सुन हुए हैरान; समाधान के निर्देश

Fri, 16 Aug 2024 05:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 05:46 PM IST
सार

Varanasi News: सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला नदोय पहुंचा, जहां काम बंद मिलने पर एलएनटी और विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। भाजपा नेता रविशंकर सिंह के आवास पर भानपुर में चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि वर्षों से नहर में पानी न आने खेतों की सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Jalshakti Minister know reality of Har Ghar Nal Yojana in varanasi shocked hear the problems of farmers
वाराणसी के एक गांव में किसानों की समस्याएं सुनते स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को पिंडरा ब्लॉक में चल रहे हर घर नल योजना की हकीकत जानने गांवों में जा धमके, जिससे जलनिगम की अधिकारियों की पोल खुल गई और उनको फटकार लगाई। निरीक्षण पश्चात भानपुर में चौपाल लगाई और जन समस्या को सुना।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह शुक्रवार को सुबह-सबसे पहले पिंडरा ब्लॉक के देवजी गांव पहुचे जहां स्वच्छ पेयजल मिशन के तहत बने पानी टंकी और जलापूर्ति व्यवस्था को देखी। खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


दिनदासपुर माइनर में पानी न आने की कई जगह शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तत्काल पानी छोड़े जाने का निर्देश दिए। वहीं, रविशंकर सिंह ने खेतों की सिंचाई के बाबत किसानों की समस्या रखी तो उन्होंने बताया कि पिंडरा ब्लॉक में 50 ट्यूबवेल लिफ्ट सिंचाई के लिए दी जाएगी। इसकी सूची मिलते ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jalshakti Minister know reality of Har Ghar Nal Yojana in varanasi shocked hear the problems of farmers
भाजपा नेताओं ने किया स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

इन गांवों का जाना हाल
अधिकांश गांवों जैसे मरुई, दिनदासपुर, सिंधोरा, जगदीशपुर, महगांव, औरांव, जाठी, गड़खरा, गजेंद्र सहित तमाम गांव में जल निगम के कार्य धीमी गति से चलने और पाइप लाइन डालने के लिए रास्ते पर गड्ढा खोदकर छोड़ देने की शिकायत की। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी कार्य हैं, उसे तत्काल पूरा किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भानपुर चौपाल पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, रविशंकर सिंह व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी, रामविलास, राम प्रवेश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह देव, फौजदार शर्मा, अभिषेक सिंह राजपूत, शिव गुप्ता, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान इन अधिकारियों की रही उपस्थिति
जलनिगम के मुख्य अभियंता विशेश्वर प्रसाद, अधिशाषी अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी, एई अमित सिंह, सद्दाम हुसैन, जेई प्रियंका यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर शमशेर आलम के अलावा नहर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed