फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jalsaji

सिपाही का फेसबुक एकाउंट हैक कर दोस्तों से मांगे पैसे

Wed, 29 Jan 2020 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
jalsaji
वाराणसी। क्षेत्राधिकारी भेलूपुर के कार्यालय में मुख्य आरक्षी पद पर तैनात प्रभाकर द्विवेदी का फेसबुक एकाउंट हैक कर बच्चे के इलाज के नाम पर उनके रिश्तेदारों और दोस्तों से जालसाज ने पैसे मांगे। दोस्तों और रिश्तेदारों ने प्रभाकर को फोन किया तो उन्हें जालसाजी का पता लगा। मंगलवार को प्रभाकर की तहरीर पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, 11 एनडीआरएफ में तैनात संजीव बाली की फेसबुक आईडी हैक कर जालसाज ने उनके दोस्तों से पैसे की मांग की। कैंट थाने की पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं लगा और उनका फेसबुक एकाउंट जालसाज ने हैक कर लिया। इसके बाद जालसाज उनकी फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया कि उनका बेटा नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती है। फेसबुक पोस्ट के साथ एक बैंक खाता नंबर देकर जालसाज ने फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों और रिश्तेदारों को पैसा भेजने की अपील की। फेसबुक पोस्ट देख कर दोस्त और रिश्तेदार उन्हें फोन करने लगे तो जालसाजी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed