{"_id":"6760852c57827a9bca050ee7","slug":"jal-nigam-reprimanded-for-negligence-in-survey-for-laying-sewer-line-varanasi-news-c-20-vns1056-824288-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सीवर लाइन डालने के सर्वे में लापरवाही, जल निगम को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सीवर लाइन डालने के सर्वे में लापरवाही, जल निगम को फटकार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सोमवार को स्मार्ट सिटी में नगर निगम की समीक्षा बैठक की। इसमें मेयर ने पुराने वार्डों में सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने पर जल निगम को फटकार लगाई। क्यूआर कोड चस्पा करने में लापरवाही बरतने पर संबंधित राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित जल निगम के अधिकारियों से पुराने 18 वार्डों में सीवर लाइन के सर्वे के बारे में जानकारी मांगी गई। जल निगम की ओर से बताया गया कि 10 वार्डों में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। पांच वार्डों की डीपीआर तैयार कर ली गई है। मेयर ने जल निगम के सहायक अभियंता से वार्डों के भौगोलिक स्थिति एवं उनके कार्य योजना के बारे में जानकारी मांगी। जिस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इससे नाराज मेयर और नगर आयुक्त ने कहा कि जब जल निगम को वार्डों के भौगोलिक क्षेत्रों की जानकारी नहीं है।
फिर किस आधार पर सर्वे का कार्य किया गया है। मेयर ने भवनों पर लगाए जा रहे क्यूआर कोड के बारे में पूछा तो पता चला कि भेलूपुर जोन में 20 हजार भवनों के लिए क्यूआर कोड मिले हैं। जो घरों में चस्पा नहीं हैं। भेलूपुर जोन के सभी राजस्व निरीक्षकों की ओर से क्यूआर कोड चस्पा कर देने का प्रमाणपत्र दिया गया है। नगर आयुक्त को लापरवाही बरतने के आरोप में राजस्व निरीक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली की समीक्षा में महाप्रबंधक जलकल को निर्देशित किया। कहा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति भेजें।
विज्ञापन
अगले पांच साल तक दुर्गाकुंड का सुंदरीकरण करेगी संस्था : दुर्गाकुंड तालाब के सौंदर्यीकरण पर संबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से होने वाले कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया। संस्था के सीएसआर फंड से अगले पांच वर्ष तक कुंड का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
मेयर ने मुख्य अभियन्ता मोइनुद्दीन को निर्देशित किया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में कोई भी विभाग नगर निगम से बिना अनुमति प्राप्त किए कोई काम शुरू न करें। यदि किसी विभाग से एनओसी के लिए आवेदन किया जाता है तो अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाए।