फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jal Jeevan Mission water is not reaching many settlements of Kakrad.

Varanasi News: ककरद के कई बस्तियों में नहीं पहुंच रहा जल जीवन मिशन का पानी

Mon, 16 Mar 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission water is not reaching many settlements of Kakrad.
पटेहरा। पटेहरा ब्लाक के ककरद ग्राम प्रधान ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को ज्ञापन देकर जल जीवन मिशन योजना में मनमानी करने का आरोप लगाया है। प्रधान ने गांव के निरंकारी भवन के पास चौहान बस्ती, उजारपुर चौहान बस्ती, लगदा चौहान बस्ती, कोल बस्ती व दलित बस्ती में आधा अधूरा कनेक्शन व नियमित पानी न दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पवन कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण गर्मी शुरू होते ही गांव में पेयजल की किल्लत शुरु हो जाती है। ऐसे में जल जीवन मिशन के कर्मचारी लगातार मनमानी कर रहे हैं। निरंकारी के पास 50 घरों की चौहान बस्ती, उजारपुर में 40 घरों की चौहान बस्ती, कोल बस्ती में कनेक्शन नहीं किया गया। कनेक्शन है भी तो वहां नियमित पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री राज्यमंत्री ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जिलाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। कार्यदाई संस्था के मैनेजर कौशल तिवारी ने बताया कि दूरी ज्यादा होने के कारण पाइप लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। जहां कनेक्शन हुआ है वहां पहले पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed