फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jal Abhishek and worship took place at 145 Shiva temples of Kedarkhand

Varanasi News: केदारखंड के 145 शिवालयों पर हुआ जलाभिषेक और पूजन

Mon, 14 Jul 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jal Abhishek and worship took place at 145 Shiva temples of Kedarkhand
सावन महीने में काशी में यात्राएं शुरू हो गई हैं। रविवार को काशी प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा समिति की ओर से केदारघाट से केदारेश्वर अंतर्गृही प्रदक्षिणा दर्शन पूजन यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन

यात्रा संचालक उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में करीब 100 भक्तों के दल ने गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद केदारखंड के कुल 145 शिवालयों में जलाभिषेक किया। हनुमान घाट, शिवाला, लोलार्क कुंड, अस्सी, दुर्गाकुंड, शंकुलधारा, कमच्छा, वैजनत्था, लक्ष्मीकुंड, रामकुंड, शीतला घाट, चौकी घाट, मानसरोवर, नारद घाट, चौसट्ठी घाट, प्रयाग घाट इलाकों के शिवालयों में दर्शन किया। बाबा का जलाभिषेक कर पूजन किया। यात्रा संचालक ने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा 20 जुलाई को सुबह 7:30 बजे गौरी केदारेश्वर, त्रिशूल यात्रा 27 जुलाई को सुबह 7:30 बजे डुमराव बाग कॉलोनी अस्सी से, एकादश महारुद्र लिंग दर्शन पूजन यात्रा तीन अगस्त और वैजनाथ धाम जलाभिषेक यात्रा चार अगस्त को सुबह सात बजे अस्सी घाट से निकाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed