फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaishankar Prasad drama play Ek Ghoont in varanasi bhu

BHU News: मंच पर जीवंत हुए वास्तविक खुशी के भाव, जयशंकर प्रसाद के नाटक एक घूंट का मंचन

Tue, 27 Feb 2024 04:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 04:00 PM IST
सार

BHU News: बीएचयू के शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में नाटक की भावपूर्ण प्रस्तुति पर दर्शकों ने भी कलाकारों के अभिनय को सराहा। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विज्ञापन
Jaishankar Prasad drama play Ek Ghoont in varanasi bhu
बीएचयू के शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में जयशंकर प्रसाद के नाटक एक घूंट का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र, जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित नाटक की शृंखला के अंतिम दिन जयशंकर प्रसाद के नाटक एक घूंट का मंचन हुआ। बीएचयू के शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में नाटक की भावपूर्ण प्रस्तुति पर दर्शकों ने भी कलाकारों के अभिनय को सराहा।
विज्ञापन


चंद्रभाष सिंह के निर्देशन में इस नाटक में समाज में उन्मुक्त प्रेम यानी लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित था। जयशंकर प्रसाद ने अपने नाटक के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की है कि भारतीय समाज और मूल्यों में उन्मुक्त प्रेम स्वीकार्य नहीं है। यह नाटक तीन दांपत्य परिवारों की पृष्ठभूमि को स्पंदित करता है।
विज्ञापन


नायक के मतानुसार विवाह बंधन व्यर्थ और दुख का कारण है तो दूसरी ओर सह नायक मुकुल आनंद के दर्शन और खोखले आदर्श का खंडन कर भारतीय आत्मा व दर्शन को प्रतिपादित करता है। इस दौरान अनुराधा द्विवेदी, डॉ. कविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed