फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jairam Ramesh Says Only a member of Gandhi family will contest elections from RaeBareli seat

UP: रायबरेली सीट से गांधी परिवार का सदस्य ही लड़ेगा चुनाव, सोनिया के सीट छोड़ने की कांग्रेस नेता ने बताई वजह

Sun, 18 Feb 2024 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Feb 2024 09:37 AM IST
सार

सेवापुरी क्षेत्र के कुरौना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि रायबरेली सीट से गांधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव मैदान में उतरेगा। सोनिया गांधी अब रायबरेली सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी।

विज्ञापन
Jairam Ramesh Says Only a member of Gandhi family will contest elections from RaeBareli seat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि रायबरेली में गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा। दरअसल यहां की सीट सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से छोड़ दी है। काशी में लंच ब्रेक के लिए कुरौना पहुंची यात्रा के दौरान जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों को फसलों की अच्छी कीमत देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काशी में विनोबा भावे ने सन् 1948 में सर्व सेवा संघ और प्रकाशन की स्थापना की। जिसे सरकार के इशारे पर सरकारी जमीन बताकर तोड़ा गया। यहां पर रेलवे का बोर्ड लगा दिया गया। जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। वहीं गांधी सेवा आश्रम पर आरएसएस का कब्जा है, जिसे छुआ तक नहीं गया। 
विज्ञापन


आज हमारे नेता राहुल गांधी ने उस स्थान को देखा और ट्रस्टियों से मिलकर बातचीत की। काशी में सरकार की ओर से बुनकर व गांधीवादी संस्थाओं पर आक्रमण हो रहा है। बीएचयू के छात्रों के साथ प्रोफेसरों की समस्याएं दूर कराई जाएंगी। इस दौरान उन्होंने किसान कर्जमाफी, एमएसपी कानून, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करना, विश्वविद्यालय में शिक्षा के गिरते स्तर और किसान आंदोलन को लेकर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि काशी सांस्कृतिक राजधानी है। यहां रोजगार के अभाव से युवा परेशान हैं। महिलाएं अशिक्षित हैं, उनके साथ अन्याय हो रहा है। किसानों की समस्या है। सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया। हम साथ देने वाले सभी दलों का स्वागत करते हैं। दस से अधिक पार्टी और दल हैं, जो विभिन्न सीटों पर कांग्रेस को समर्थन देंगे।
 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार बीएचयू को अराजकता का संस्थान बना दिया है। भाजपा के पदाधिकारी यहां की छात्राओं का शारीरिक शोषण करते हैं। वाराणसी में मेट्रो की जरूरत है, लेकिन रोपवे बनवा रहे हैं। इस सरकार में नौजवानों, किसनों, बेरोजगारों के साथ अन्याय हो रहा है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed