फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jain community's nun received a grand welcome in Kashi

Varanasi News: जैन समाज की साध्वी का काशी में भव्य स्वागत

Fri, 23 Jan 2026 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Jain community's nun received a grand welcome in Kashi
मैदागिन स्थित बिहारी लाल दिगंबर जैन मंदिर में पहुंची सन्यासी। स्रोत स्वयं
जैन धर्म की साध्वी एवं आचार्य विद्यासागर महाराज की शिष्या गुरुमति माता का बृहस्पतिवार को जैन साध्वी संघ के साथ काशी में प्रथम नगर प्रवेश हुआ। जैन समाज काशी के उपाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि संघ में शामिल 47 महिला साध्वी, 30 बहनजी और 15 ब्रह्मचारी सुबह मैदागिन स्थित बिहारी लाल दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। वहां विधिवत पूजन-अर्चन और दर्शन के बाद ग्वालदास साहू लेन स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। यहां भी दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

इसके बाद पूरा साध्वी संघ जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली पहुंचा। साध्वी संघ के नगर भ्रमण के दौरान जैन समाज के लोगों ने जगह-जगह श्रद्धा भाव से उनका स्वागत किया। दर्शन कार्यक्रम के बार दिगंबर जैन समाज की ओर से समाज अध्यक्ष आरसी जैन के नेतृत्व में संपूर्ण साध्वी संघ को आहार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर गुरुमति माता ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति में ही शक्ति निहित है। भक्त को प्रभु से किसी प्रकार की याचना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि भगवान अंतर्यामी हैं। संघ का स्वागत जैन समाज के संरक्षक विनय कुमार जैन ने किया। जैन समाज काशी के उपाध्यक्ष संजय जैन, प्रधानमंत्री प्रदीप जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed