फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jail

हाई सिक्योरिटी में अलग बैरक में रखे गए जम्मू-कश्मीर के कैदी

Wed, 21 Aug 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
jail
---सभी केंद्र---
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी में अलग बैरक में रखे गए जम्मू-कश्मीर के कैदी
- सेंट्रल जेल में निरुद्ध अन्य कैदियों से नहीं होने दिया जाएगा आमना-सामना
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। जम्मू-कश्मीर की जेलों से लाए गए 30 कैदियों को सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी में अलग बैरक में रखा गया है। व्यवस्था की गई है कि जम्मू-कश्मीर से आए कैदियों की बैरक की ओर जेल में निरुद्ध अन्य कैदी न जाने पाएं। इसके मद्देनजर उनकी बैरक के सामने बंदीरक्षकों को स्थायी रूप से तैनात किया गया है। साथ ही, सभी की गतिविधियों की निगरानी के लिए सीसी कैमरे की मदद ली जा रही है। सेंट्रल जेल प्रशासन को फिलहाल यह नहीं पता है कि जम्मू-कश्मीर से आए कैदी कब तक यहां निरुद्ध रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर के मौजूदा घटनाक्रम के मद्देनजर वहां के अलगाववादी नेताओं के 30 करीबियों को सोमवार की शाम वायुसेना के विमान से लाकर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। यह सभी लोग जम्मू-कश्मीर की अलग-अलग जेलों में पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत निरुद्ध थे। इन कैदियों के मद्देनजर सेंट्रल जेल मार्ग पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जेल परिसर के चौतरफा पीएसी तैनात की गई है। इसके साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के कर्मचारी जेल आने-जाने वालों और माहौल की टोह लेते देखे गए। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक अंबरीश गौड़ ने बताया कि अन्य को मिलने वाली सुविधाएं जम्मू-कश्मीर से आए कैदियों को भी दी जा रही है। उनकी सुरक्षा और निगरानी के संबंध में एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed