{"_id":"6523063600d2d1d8d1039585","slug":"jai-jai-bhavani-mata-rani-ghata-ghan-ghan-baje-varanasi-news-c-20-vns1013-385160-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जय जय भवानी माता रानी घटा घन घन बाजे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जय जय भवानी माता रानी घटा घन घन बाजे...
विज्ञापन
प्राचीन काली मठ में तीन दिवसीय संगीत समारोह की दूसरी निशा में मां काली का भव्य मेवा शृंगार हुआ। माता के भव्य स्वरूप के दर्शन पूजन करके भक्तों ने आशीर्वाद लिया। रविवार की शाम को दूसरी निशा में कलाकारों ने माता के चरणों में गायन, वादन और नृत्य के जरिये श्रद्धा के भाव अर्पित किए।
लक्सा लक्ष्मीकुंड स्थित प्राचीन काली मठ में तीन दिवसीय संगीत समारोह के द्वितीय निशा में मंदिर के महंत पं. ठाकुर प्रसाद दुबे ने माता काली को पंचामृत स्नान कराया। माता को सुसज्जित कर काजू, किशमिश, बादाम, छुहारा, मखाना और नारियल से बने आकर्षक माला शृंगार किया गया। प्रधान पुजारी पं विकास दुबे काका गुरु ने आरती उतारी। शाम को गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में धीरज पांडेय व साथी कलाकारों ने बांसुरी की सुमधुर धुन से देवी पचरा बजाकर हाजिरी लगाई। इसके बाद पिता पुत्र की जोड़ी पं. माता प्रसाद मिश्रा व पं. रूद्र शंकर मिश्रा ने युगल कथक नृत्य से मां काली की स्तुति की।
इसके बाद जय जय भवानी माता रानी घटा घन घन बाजे... के साथ पारंपरिक कथक की प्रस्तुति करते हुए दादरा में राधा कृष्णा पर आधारित भाव नृत्य छोड़ो मोरी बहिया कन्हाई... के साथ युद्ध क्षेत्र में घोड़े के दौड़ने की आवाज पैरों के घुंघरू से, बारिश के बूंद की आवाज सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। तबले पर उदय शंकर, हारमोनियम और गायन पर शक्ति मिश्रा, सितार पर पं. ध्रुवनाथ मिश्रा ने संगत की। इसके बाद डॉ. विजय कपूर ने मां के भजन बिना जीवन सूना..., झूला तूने डारा मैया निमिया के डार..., व्यास मौर्य ने अंबे मैया प्यारी प्यारी..., गांव के पूरबिया निमिया के डरिया..., वीरेंद्र वीर ने गणपति जी को मनाइए..., दरबार तेरा दरबारों में... सुनाया। पुनीत जेटली पागल बाबा ने देर नहीं करती मां तत्काल देती है ज्यादा उड़ने वाले के पर काट देती है..., मां की ममता मां की सूरत... सहित कई देवी गीत सुना कर हाजिरी लगाई। अन्य कलाकारों में सरोज वर्मा, जय पांडेय, सरस्वती कृष्णमूर्ति, राजेश तिवारी रतन ने देर रात्रि तक मां के दरबार में अपनी प्रस्तुति दी। स्टांप शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने मंदिर की ओर से कलाकारों को प्रसाद देकर सम्मानित किया। डमरू दल के सदस्यों ने मां के दरबार में डमरू बजाया। संचालन कौशल मिश्र ने किया।
विज्ञापन
आज आएंगे मनोज तिवारी
प्राचीन कालीमठ संगीत समारोह के संयोजक गीतकार कन्हैया दुबे केडी ने बताया कि संगीत समारोह की तृतीय व अंतिम निशा में सोमवार को भोजपुरी के गायक व सांसद मनोज तिवारी मृदुल का गायन होगा।