फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jai Gurudev authorities uprooted the tents of the other faction

प्रशासन ने जय गुरुदेव के दूसरे धड़े का टेंट उखाड़ा

Wed, 19 Oct 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Wed, 19 Oct 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Jai Gurudev authorities uprooted the tents of the other faction
चोलापुर के अल्लापुर में उखाड़े गए जय गुरुदेव के दूसरे धड़े के पंडाल।
पंकज बाबा के शक्ति प्रदर्शन के बाद फजीहत में फंसे प्रशासन ने जय गुरुदेव अनुयायियों के दूसरे धड़े के सत्संग के लिए लगाए गए टेंट को मंगलवार को उखड़वा दिया। अल्लोपुर गांव में सत्संग स्थल पर पहुंची पुलिस ने बैनर-पोस्टर उतरवा दिए। यहां जय गुरुदेव के उत्तराधिकार के लिए ताकत दिखाने वाले दूसरे शिष्य बाबा उमाकांत तिवारी का 23 अक्तूबर को सत्संग प्रस्तावित था। टेंट हटाने और पोस्टर-बैनर उतरवाए जाने के बाद बाद सत्संग के आयोजक गोपाल दीक्षित ने कहा कि डोमरी-कटेसर में पंकज बाबा के सत्संग के लिए निकाली गई शाकाहार-सदाचार जनजागरण शोभायात्रा में इतने बड़े हादसे के बाद भी उनका सत्संग भारी पुलिस बल की तैनाती में प्रशासन ने कराया तो बाबा उमाकांत के सत्संग पर रोक किन परिस्थितियों में लगाई गई, यह समझ में नहीं आ रहा। प्रशासन के निर्देश का सम्मान करते हुए उन्होंने आयोजन रोक दिया है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की ओर से उमाकांत तिवारी के सत्संग पर रोक लगाए जाने के बाद सीओ पिंडरा एपी सिंह मंगलवार सुबह 10 बजे ही अल्लोपुर गांव पहुंच गए। चोलापुर के थाना प्रभारी एके सिंह ने सत्संग स्थल पर बैठकर टेंट, पोस्टर-बैनर उतरवाया। यह कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। इसी दौरान गुरुदेव के अनुयायियों ने भंडारा भी किया। आयोजन की तैयारी के लिए जुटाए जा रहे खाद्य रसद, बर्तन, चारपाई, कुर्सियां, रजाई, गद्दे, सभी समेट कर वाहनों पर लदवाए गए। इस सामान को इलाहाबाद, सोनभद्र और बनारस के अनुयायी अपने साथ ले गए। सेवादारों को सामान के साथ रवाना करने के बाद ही पुलिस वहां से रवाना हुई। शाम तीन बजे सीओ पिंडरा ने दोबारा सत्संग स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि दो अक्तूबर से देश के विभिन्न स्थानों पर बाबा उमाकांत तिवारी का सत्संग चल रहा है।  इसी क्रम में यूपी में 16 स्थानों पर सत्संग होना है। अल्लोपुर में 11 वां सत्संग होना था। आयोजकों ने कहा कि वह प्रशासन से आग्रह करेंगे कि उन्हें गाजीपुर रोज पर रजवाड़ी या चांदमारी के निकट कहीं बाबा के पड़ाव डालने की अनुमति दे दी जाए, ताकि उनके अनुयायी उनका सेवा-सत्कार कर सकें।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed