फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IT team inquired about Rs 53.96 lakh

Varanasi News: 53.96 लाख रुपयों के बारे में आईटी टीम ने की पूछताछ

Wed, 06 Aug 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
IT team inquired about Rs 53.96 lakh
बलिया। रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से जीआरपी ने सोमवार को 53.96 लाख रुपये से भरा बैग बरामद किया था। पैसा के साथ मोहम्मद मुस्तफा निवासी कोटिया वार्ड नं. 9 थाना खजौनी जिला मधुबनी बिहार को हिरासत में लेकर देर शाम तक पूछताछ करती रही। देर रात आयकर उपनिदेशक (जांच) यूनिट-2 वाराणसी के आईटीओ राजेश कुमार के साथ पहुंची तीन सदस्यी टीम ने मोहम्मद मुस्तफा से इतनी मात्रा में नगदी कहां ले जाने व कहां से मिलने को लेकर घंटों पूछताछ की। युवक बताया गया कि दिल्ली में बैग, मच्छरदानी सहित अन्य सामान का व्यवसाय करते हैं। पारिवारिक विवाद के कारण जल्दीबाजी में नगदी घर लेकर जा रहा था। आयकर टीम से दो दिन का समय रुपये से संबंधित कागज देने के लिए मांगा। टीम ने दो दिन के अंदर कागज लेकर वाराणसी कार्यालय उपस्थित होने का निर्देश दिया। जीआरपी के क्षेत्राधिकारी बलिया सविरत्न गौतम ने बताया कि बलिया से होकर बिहार जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलता रहेगा। इसके पूर्व जीआरपी ने 22 जुलाई को 1.80 करोड़ रुपया बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed