फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It is necessary to give information about Ayushman card in trauma center of BHU

Varanasi News: बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में आयुष्मान कार्ड की जानकारी देना जरूरी

Mon, 14 Aug 2023 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to give information about Ayushman card in trauma center of BHU
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने से पहले आयुष्मान कार्ड का ब्योरा देना होगा। यह व्यवस्था 15 अगस्त से लागू की जाएगी। इसके जरिये ज्यादातर कार्डधारकों को लाभ मिल सकेगा। सारी जानकारी पर्चा बनवाने के साथ ही ली जाएगी। इसके लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। आयुष्मान कार्डधारक और उसके परिवार को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलता है। ट्रामा सेंटर में तमाम कार्डधार आते हैं, लेकिन निशुल्क इलाज का लाभ नहीं ले पाते हैं। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि इमरजेंसी गेट के बाहर काउंटर बनाया गया है, जहां इमरजेंसी का पर्चा बनवाते समय मरीजों के परिजनों से प्रोफार्मा भरवाया जाएगा। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ ही आयुष्मान कार्ड का नंबर लिया जाएगा। कार्ड न बनने की जानकारी भी देनी होगी। वर्ष 2022 में जहां 972 लोगों ने आयुष्मान योजना का लाभ लिया था। इस साल जनवरी से जुलाई तक 748 लोग लाभ ले चुके हैं। यह संख्या और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed