फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It is necessary to follow the path laid by Lohia for the upliftment of Dalits and backward classes.

Varanasi News: दलितों, पिछड़ों के उत्थान के लिए लोहिया के बनाए मार्ग का अनुसरण जरूरी

Mon, 13 Oct 2025 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to follow the path laid by Lohia for the upliftment of Dalits and backward classes.
समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रविवार को पूरे शहर में मनाई गई। सपा जिला कार्यालय अर्दली बाजार में उनके जीवन दर्शन पर एक विचारगोष्ठी हुई। अध्यक्षता कर रहे जिला महासचिव आनंद मौर्या ने कहा कि लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। दलितों, पिछड़ों और असहायों के उत्थान के लिए लोहिया के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की आवश्यकता है। वे न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक अच्छे दार्शनिक भी थे। जिला प्रवक्ता संतोष यादव, पूजा यादव, शिवप्रसाद गौतम, रामकुमार यादव, मानसिंह राजभर ने विचार रखे। उधर, महानगर कार्यालय ललिता सिनेमा में महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि डॉ. लोहिया एक प्रखर समाजवादी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। पूर्व मंत्री डॉ. बहादुर यादव, डॉ. सूबेदार सिंह, असफाक अहमद डब्लू ने विचार रखे। संचालन जीतेंद्र यादव और जाहिद नासिर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी रामजी यादव ने किया। आराजी लाइन के भैरवतालाब के डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में प्रबंधक सुशील सिंह तोयज की देखरेख में पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल ने की। संचालन डॉक्टर के एस पाठक व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रणधीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed