फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It is a big responsibility to improve health services in AYUSH hospitals

Varanasi News: आयुष अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 26 May 2026 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
It is a big responsibility to improve health services in AYUSH hospitals
उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने सोमवार को ऑनलाइन बैठक कर आयुष अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की। इसमें उन्होंने अधिकारियों, प्राचार्यों, चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जिम्मेदारी का सजगता पूर्वक निर्वहन करने को कहा। कहा कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां भी समय से करनी होगी।
विज्ञापन

सिगरा स्थित कार्यालय पर हुई ऑनलाइन बैठक में आयुष मंत्री ने कहा कि योग दिवस का प्रचार-प्रसार और अधिक प्रभावी ढंग से करना होगा। आयुष मंत्री ने आयुर्वेद की महत्ता के लिहाज से औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देने की बात कही। कहा कि आयुष क्षेत्र में औषधीय कृषि की अपार संभावनाएं है। किसानों एवं संबंधित संस्थाओं को औषधीय पौधों की खेती के प्रति और अधिक जागरूक करके उन्हें इस खेती से लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना होगा। सभी अस्पतालों को अपनी ओटी (ऑपरेशन थियेटर), अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं बेहतर बनाना होगा। पैथालॉजी एवं एक्स-रे सेवाओं की नियमित मॉनीटरिंग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed