फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Israr became the treasurer of UP Roller Skating, Gyanendra Singh became the senior vice president

Varanasi News: यूपी रोलर स्केटिंग के कोषाध्यक्ष बने इसरार, ज्ञानेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Fri, 16 Jan 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Israr became the treasurer of UP Roller Skating, Gyanendra Singh became the senior vice president
उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (यूपीआरएसए) की नई कार्यकारिणी का चुनाव लखनऊ के चौक स्थित एक होटल में हुआ। इसमें वाराणसी के मोहम्मद इसरार कोषाध्यक्ष जबकि ज्ञानेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और फैज अहमद संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित हुए। इस मौके पर 11 पदों के लिए यूपी के 18 जिलों पदाधिकारियों ने मतदान किया। इसके अतिरिक्त 12 जिलों के अधिकारियों ने लिखित समर्थन दिया। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद शामिल थे। 11 जनवरी को हुए चुनाव में वाराणसी के मोहम्मद इसरार कोषाध्यक्ष बने। वाराणसी के ज्ञानेंद्र कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जबकि जौनपुर के विजय राज यादव और चंदौली के मसूद आलम निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव के पद पर वाराणसी के फैज़ अहमद, आजमगढ़ के शिवलाल यादव और मिर्जापुर के सेराज अहमद निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया रोलर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएसएफआई) की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर गुलरतन सिंह राठौर की निगरानी में हुई। रिटर्निंग अधिकारी शतेंद्र मिश्र और ओलंपिक संघ से नामित प्रतिनिधि सुरेंद्र तिवारी ऑब्जर्वर रहे। नवगठित कार्यकारिणी को वाराणसी रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के चेयरमैन रईस अहमद, रजनीश कुमार रंजन, नफीश अहमद, मोहिउद्दीन, सतीश मिश्रा, फरजाम हुसैन ने बधाई पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed