फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Israel's Daniel supported Gandhi by saying, "We are all living beings on a boat propelled by non-violence."

Varanasi News: इस्त्राइल के डेनियल ने गांधी के समर्थन में कहा, हम सभी प्राणी अहिंसा से चलने वाली एक नाव पर सवार

Wed, 18 Feb 2026 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Israel's Daniel supported Gandhi by saying, "We are all living beings on a boat propelled by non-violence."
बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र और अंतर-सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र में नॉन वायलेंस पर विशिष्ट व्याख्यान हुआ। ह्वाट इज नॉन वायलेंस : अ डायलॉग विद रामचंद्र गांधी, मंटो और महाश्वेता देवी विषय पर व्याख्यान में इस्त्राइल के तेल अवीव विवि से आए मुख्य अतिथि प्रो. डेनियल रावेह ने कहा कि हम सभी प्राणी एक ही नाव के सवार हैं। अहिंसा इस नाव को आगे बढ़ाने वाला चप्पू या इंजन है। अहिंसा जैसे विषय पर भारत के एक प्रमुख आधुनिक विचारक रामचंद्र गांधी और दो प्रमुख साहित्यकारों सआदत हसन मंटो और महाश्वेता देवी पर बात करना काफी रोमांचकारी होगा। गांधी की किताबों ‘आई एम दो’ और स्वराज का उल्लेख करते हुए अहिंसा की बात की। सुबोध गुप्ता की एक कलात्मक कृति एक नाव के चित्र को दिखाया और उसके प्रतीकात्मक अर्थ को बारीकी से समझाया। आगे बताया है कि सआदत हसन मंटो के साहित्य पर बात की। खजुराहो के मंदिरों के भित्तिचित्रों को दिखाया और महाश्वेता देवी की कई कृतियों के माध्यम से लोक में व्याप्त हिंसा और अहिंसा को दिखाया। पतंजलि के ‘योगसूत्र’ पर कहा कि इसके दूसरे अध्याय में अहिंसा की चर्चा हुई है। सवालों के जवाब में प्रो. डेनियल रावेह ने कहा कि गांधी के अनुसार अहिंसा एक महाव्रत (बड़ा संकल्प) है, जो सभी जातियों और मनुष्यों के लिए हर परिस्थिति में अनिवार्य है। दर्शन एवं धर्म विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद मिश्र ने कहा कि भारतीय दर्शन और ज्ञान परंपरा के गहन अध्येता प्रो. डेनियल रावेह ने समकालीन भारतीय चिंतकों के साथ काफी समय तक कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed