फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Islamia word remove from primary school at ballia

बलिया में प्राथमिक विद्यालयों के नाम से हटा इस्लामिया शब्द, अब रविवार को ही होगी छुट्टी

Sat, 28 Jul 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 28 Jul 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
Islamia word remove from primary school at ballia
प्राथमिक स्कूलों से हटा इस्लामिया शब्द - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के कुछ प्राथमिक विद्यालयों के नाम में लगा 'इस्लामिया' शब्द हटाने का काम शुरू हो गया है। इतना ही नहीं इन स्कूलों में अब छुट्टी शुक्रवार को नहीं बल्कि रविवार को ही होगी। जिले के बेल्थरारोड इलाके में स्थित इस्लामिया प्राथमिक विद्यालयों पर पर लिखे विद्यालयों से सरकार के आदेश के बाद इस्लामिया लिखा शब्द हटाने का कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन


इस्लामिया शब्द हटने के बाद पूर्व में रहे इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय अब प्राथमिक विद्यालय के नाम से जाने जाएंगे। साथ ही ये विद्यालय अब शुक्रवार को बंद होने के बजाय अब अन्य सभी प्राथमिक विद्यालयों की तरह रविवार को ही बंद होंगे।  
विज्ञापन


 खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने शुक्रवार को इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय के नाम से चलने वाले उभांव और पिपरौली बड़ागांव के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन का हाल देखा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने बताया कि बांस बहोरवां, कुंडैल नियामत अली, उभांव, अवायां और तिरनै खिजिरपुर के प्राथमिक विद्यालयों से इस्लामिया शब्द हटा दिया गया है। पिपरौली बड़ागांव के विद्यालय से शीघ्र इस्लामिया शब्द हटा दिया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालयों को शासन की मंशा के अनुरूप शुक्रवार को पठन- पाठन दुरुस्त करने का निर्देश दिया।


बताते चलें कि बेल्थरारोड के शिक्षा क्षेत्र में कुल छह इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय है। जिनमें अवाया, कुंडैल, बासपार बहोरवा, उभांव, तिरनई व पिपरौली बड़ागांव। जहां इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि जितने इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय हैं उन पर से इस्लामिया शब्द हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed