{"_id":"5819022a4f1c1bc032436949","slug":"ishant-england-before-the-philosophy-of-baba-vishwanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले ईशांत ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले ईशांत ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Wed, 02 Nov 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखते इशांत शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में चुने गए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और रुद्राभिषेक किया। इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले वह यहां बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने आए थे। उनके साथ मंगेतर प्रतिमा सिंह भी रहीं। प्रतिमा सिंह बनारस की ही रहने वाली हैं।
शाम को उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती भी देखी। यहां मंगेतर प्रतिमा सिंह और उनकी मां उर्मिला सिंह, बहन और भाई भी मौजूद रहे। ईशांत गंगा आरती देख भावविभोर नजर आए। उन्होंने इसे अनोखा और शांति प्रदान करने वाला बताया। आरती के बाद गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र और सचिव हनुमान यादव ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। साथ ही, ईशांत को देव दीपावली पर वाराणसी आने का निमंत्रण दिया।
ईशांत ने इंग्लैंड दौरे की व्यस्तता का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जताई लेकिन यह भी कहा कि जब भी समय मिलेगा वह बनारस जरूर आएंगे। इस दौरान सूरजीत सिंह, आशीष तिवारी सहित गंगा सेवा निधि के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ईशांत सोमवार को ही वाराणसी आए थे। बुधवार को दिल्ली लौटेंगे।