{"_id":"5e5533238ebc3ef3d538e789","slug":"irctc-runs-special-train-to-connect-seven-jyotirlingas-from-cantt-varansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब सात ज्योतिर्लिंगों को एक साथ जोड़ेगा आईआरसीटीसी, स्पेशल ट्रेन का ये है प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सात ज्योतिर्लिंगों को एक साथ जोड़ेगा आईआरसीटीसी, स्पेशल ट्रेन का ये है प्लान
Tue, 25 Feb 2020 08:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 25 Feb 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
IRCTC
- फोटो : IRCTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी अब सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन यात्रियों को कराएगा। इसके लिए 15 मार्च से कैंट रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। सुबह साढे़ छह बजे ट्रेन कैंट स्टेशन से खुलेगी।
विज्ञापन
हालांकि इस ट्रेन में सफर के लिए यात्रियों को टूर पैकेज की बुकिंग करानी पड़ेगी। 15 मार्च से लेकर 27 मार्च तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन का पैकेज 12285 रुपये प्रति यात्री है। 12 दिन और 13 रात के पैकेज में यात्रियों को सफर, रहना, खानपान, वाहन से घूमना सब शामिल है।
विज्ञापन
सात ज्योतिर्लिंगों में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर घृणेश्वर, सोमनाथ व नागेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम, बड़ौदा में स्टैचू आफ यूनिटी, पुणे में परली बैजनाथ व शिरडी में साई बाबा के भी दर्शन यात्रियों को कराए जाएंगे।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि सात ज्योतिर्लिंग की दर्शन को स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। होली बाद इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके लिए टूर पैकेज बुकिंग शुरू हो गई है।