{"_id":"6108c19a6a39793da163f543","slug":"ips-officers-transferred-in-up-dig-azamgarh-zone-got-responsibility-of-acp-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नौ आईपीएस अफसरों का तबादला, आजमगढ़ जोन के डीआईजी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नौ आईपीएस अफसरों का तबादला, आजमगढ़ जोन के डीआईजी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी की जिम्मेदारी
Tue, 03 Aug 2021 05:07 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 03 Aug 2021 05:07 PM IST
सार
वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त समेत मिर्जापुर और आजमगढ़ के डीआईजी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने सोमवार देर रात यूपी के नौ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त समेत मिर्जापुर और आजमगढ़ के डीआईजी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
तबादले के अनुसार, अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी अखिलेश कुमार को डीआईजी आजमगढ़ जोन बनाया गया है। वहीं डीआईजी मिर्जापुर जोन जे. रविंदर गौड़ को डीआईजी गोरखपुर जोन बनाया गया है। इसके अलावा आजमगढ़ जोन के डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
वहीं डीआईजी प्रतीक्षारत पुलिस मुख्यालय से आनंद प्रकाश तिवारी का अपर पुलिस आयुक्त कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईजी पीटीएस उन्नाव चंद्र प्रकाश को डीआईजी विशेष सुरक्षा बल मुख्यालय के लिए स्थानांतरित किया गया है। वहीं डीआईजी सहारनपुर जोन उपेंद्र कुमार अग्रवाल को डीआईजी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा डीआईजी यातायात लखनऊ धर्मेंद्र सिंह डीआईजी रेलवे लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. प्रीतिन्दर सिंह को डीआईजी गोरखपुर जोन से डीआईजी सहारनपुर जोन भेजा गया है। डीआईजी आरके भारद्वाज एसआईटी लखनऊ से डीआईजी मिर्जापुर जोन की जिम्मेदारी दी गई है।