{"_id":"65efe212161d4747b70b94eb","slug":"ips-mohit-agarwal-new-commissioner-of-varanasi-special-role-in-bikru-kand-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Mohit Aggarwal: बिकरू कांड जैसी सनसनीखेज घटनाओं में खास भूमिका निभा चुके हैं आईपीएस मोहित अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Mohit Aggarwal: बिकरू कांड जैसी सनसनीखेज घटनाओं में खास भूमिका निभा चुके हैं आईपीएस मोहित अग्रवाल
Tue, 12 Mar 2024 10:33 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:33 AM IST
सार
IPS Mohit Agarwal : लोकसभा चुनाव से पहले वाराणसी के नए पुलिस आयुक्त के पद पर आईपीएस मोहित अग्रवाल तैनात किए गए हैं। पीएम मोदी के दौरे के 24 घंटे के अंदर हुआ तबादला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। आइए जानते हैं आईपीएस मोहित अग्रवाल के बारे में...
विज्ञापन
IPS Mohit Agarwal
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएस मोहित अग्रवाल सोमवार को कमिश्नरेट के नए पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किए गए। देर रात उन्होंने बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर कार्यभार ग्रहण किया। अब तक वाराणसी के पुलिस आयुक्त रहे आईपीएस मुथा अशोक जैन को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
बरेली के मूल निवासी मोहित अग्रवाल 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं। केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके आईपीएस मोहित अग्रवाल इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं। वाराणसी में तैनाती से पहले वह आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। कानपुर के चर्चित बिकरू कांड और फर्रुखाबाद में बंधक बनाए गए 23 बच्चों को मुक्त कराने जैसी सनसनीखेज घटनाओं के पटाक्षेप में अहम भूमिका निभाने वाले आईपीएस मोहित अग्रवाल वाराणसी में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद तीसरे पुलिस आयुक्त हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के जाने के 24 घंटे बाद तबादला बना चर्चा का विषय
मुथा अशोक जैन ने 30 नवंबर 2022 को वाराणसी में पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यभार संभाला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के 24 घंटे बाद पुलिस आयुक्त का तबादला पुलिस महकमे से लेकर ब्यूरोक्रेसी और सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बना रहा। चर्चाएं रहीं कि जनप्रतिनिधियों की नाराजगी की वजह से पुलिस आयुक्त को हटाया गया है। कुछ ने यह दावा किया कि महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात के दौरान प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट का रिहर्सल भारी भीड़ के बीच से होने के कारण शिवभक्तों को हुई परेशानी तबादले की वजह बनी।
विज्ञापन
दावा यह भी किया गया कि बनारस की यातायात व्यवस्था में रत्ती भर भी सुधार न होने से पुलिस आयुक्त का तबादला किया गया है। वहीं, अफसरों के एक तबके का यह कहना है कि हाल ही में पेपर लीक की घटना से पुलिस भर्ती बोर्ड को लेकर प्रदेश सरकार की खासी किरकिरी हुई। इस वजह से साफ-सुथरी छवि के आईपीएस मुथा अशोक जैन को पुलिस भर्ती बोर्ड की कमान सौंपी गई है।