फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   involving 14,500 people Swachchhta app in varanasi

शाम तक स्वच्छता ऐप से जुड़े 14500 लोग

Wed, 04 Jan 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jan 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
involving 14,500 people Swachchhta app in varanasi
अब तक 14500 लोग स्वच्छता ऐप से जुड़ चुके हैं। आखिरी दिन रात 12 बजे तक ऐप डाउनलोड करने का सिलसिला जारी रहा। 25000 लोगों को इससे जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया था। इसी क्रम में मंगलवार को एक समय में 400 एनडीआरएफ जवानों ने भी ऐप डाउनलोड किया। 10 जनवरी को केंद्रीय टीम आएगी जो शहर में स्वच्छता व्यवस्था देखेगी।
विज्ञापन


एनडीआरएफ कैंप में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप साही और नीलू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जवानों ने ऐप डाउनलोड किया। इसके अलावा मोबाइल शॉप, दूकानदारों, कॉलेज सहित सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों में ऐप डाउनलोड कराया गया। बता दें कि स्मार्ट सिटी के तहत पांच सौ शहरों में स्वच्छता सर्वे होना है। अगर 25 हजार लोग ऐप डाउनलोड कर लेते हैं तो उसपर 75 अंक है। केंद्रीय टीम भी विभिन्न आधार पर प्वाइंट देगी।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, सिवेज सिस्टम, कर्मचारियों की संख्या, संसाधन आदि का मूल्यांकन होगा और उस पर नंबर मिलेगा। कुल 2000 अंक है। पिछली बार बनारस सबसे गंदे शहर में शामिल था और 65वें स्थान पर रखा गया था। इस बार ज्यादा नंबर पाने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed