फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   investigation team not collect evidence related to poor death case due to flood in Balua Ghat at Varanasi

Varanasi News: घाट डूबने से रुकी भ्रष्टाचार की जांच, बारादरी की छत गिरने से बुजुर्ग की हुई थी मौत

Sun, 15 Sep 2024 04:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 15 Sep 2024 04:10 PM IST
सार

वाराणसी जिले के रामनगर किला के समीप बलुआ घाट पर बारादरी की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत हुई थी। जिसके बाद चार सदस्यीय जांच टीम घटिया निर्माण से जुड़े साक्ष्य जुटाने में जुटी, लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने के चलते घाट डूब गया। ऐसे में टीम साक्ष्य नहीं जुटा सकी। 

विज्ञापन
investigation team not collect evidence related to poor death case due to flood in Balua Ghat at Varanasi
Flood In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बारादरी की छत ढहने से जिस बलुआ घाट पर बुजुर्ग मेवालाल की मौत हो गई थी, वह बाढ़ के पानी से डूब गया है। इससे भ्रष्टाचार की जांच प्रभावित हो गई है। जांच टीम मौके पर जाकर साक्ष्य नहीं जुटा पा रही है। यहां दस करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन

बारादरी की छत ढहने से बीते बृहस्पतिवार को चंदौली के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच एडीएम सिटी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम कर रही है। प्रारंभिक जांच में ही उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत सामने आई थी। 

विज्ञापन

निर्माण सामग्री जांच के लिए भेजी गई है। अभी कुछ और नमूने भरे जाने थे, इससे पहले ही घटनास्थल बाढ़ के पानी में डूब गया। इससे जांच टीम परेशान है। टीम के सदस्यों का कहना है कि घटिया निर्माण की जांच प्रभावित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना

गंगा किनारे बलुआ घाट पर बारादरी की छत गिरने से चंदौली के परोरवा गांव निवासी मेवालाल उर्फ बाबाजी (60) की मौत को लेकर रामनगर के लोगों में रोष व्याप्त है। शनिवार की शाम सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनारायण द्विवेदी उर्फ डंडा गुरु अपने सहयोगियों के साथ बलुआ घाट पहुंचे। वह मेवालाल के परिजनों को न्याय दिलाने और निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार ओम प्रकाश पांडेय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

श्रीनारायण द्विवेदी ने कहा कि बलुआ घाट पर बीते बृहस्पतिवार को हुए हादसे में बुजुर्ग की मौत को लेकर संबंधित विभाग के कर्मचारी व अधिकारी भी उतने ही दोषी हैं, जितना ठेकेदार है। जब काम हो रहा था तब भी घटिया निर्माण की शिकायत की गई थी। गुणवत्तापूर्ण काम किया गया होता तो शायद यह घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक धरना चलता रहेगा। धरने में कृपाशंकर यादव, धनंजय साहनी, राकेश गुप्ता, जितेंद्र यादव, अशोक साहनी, दिनेश साहनी उपस्थित रहे।

पूर्व सपा सांसद ने पीड़ित परिजनों को बंधाया ढाढ़स

चंदौली के पूर्व सपा सांसद रामकिशुन यादव ने मेवालाल के घर जाकर उनकी पत्नी लक्ष्मीना और बेटे दशमी और राजन को ढाढ़स बंधाया। आश्वासन दिया कि परिवार को सरकारी नियमानुसार सभी तरह की मदद दिलाई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी से लेकर शासन स्तर तक पत्राचार किया जाएगा। इसके बाद वह बलुआ घाट पहुंचे। फिर धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनारायण द्विवेदी का समर्थन किया। पूर्व सांसद ने कहा कि कमीशनखोरी के कारण बारादरी की छत जानलेवा साबित हुई। इस दौरान कृपा शंकर यादव, धनंजय साहनी, जितेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed