{"_id":"5f4b4e128341784e0d66d286","slug":"investigation-of-scam-in-bhadohi-hospital-construction-in-final-stages-sit-will-report-to-the-government-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में अस्पताल निर्माण में घोटाले की जांच अंतिम दौर में, एसआईटी जल्द शासन को देगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में अस्पताल निर्माण में घोटाले की जांच अंतिम दौर में, एसआईटी जल्द शासन को देगी रिपोर्ट
Sun, 30 Aug 2020 12:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले में 100 बेड के अस्पताल के निर्माण में हुए घोटाले की एसआईटी जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। एसआईटी को इस मामले में बडे़ पैमाने पर आर्थिक अनियमितता के सुबूत मिले हैं।
विज्ञापन
एसआईटी जांच को पूरा कर शासन को जल्द रिपोर्ट सौंपेगी। एसआईटी राजकीय निर्माण निगम द्वारा विभिन्न विभागों में कराए गए कुल 137 मामलों की जांच कर रही है। जिनमें से कई मामलों में जांच जल्द पूरा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
भदोही में अस्पताल निर्माण का कार्य राजकीय निर्माण निगम ने बतौर कार्यदायी संस्था किया। अस्पताल का निर्माण 2008 में बसपा शासन में शुरू हुआ था। निर्माण में बड़े स्तर पर अनियमितता की शिकायत हुई और दो बार सदन में भी प्रकरण उठ चुका है।
विज्ञापन
मामले के तूल पकड़ने के बाद 2015 में प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई और नौ करोड़ से अधिक का घपला किया गया। बाद में इस मामले की जांच की जिम्मेदारी एसआईटी को सौंपी गई थी।