फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Yoga Day 2022 UP Tourism and Culture Minister jaiveer singh varanasi three day tour

काशी में योग करेंगे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री: तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम आएंगे जयवीर सिंह, कल करेंगे जनसुनवाई

Mon, 20 Jun 2022 01:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 01:29 PM IST
सार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह  तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम वाराणसी आएंगे। कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नमो घाट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
International Yoga Day 2022 UP  Tourism and Culture Minister jaiveer singh varanasi three day tour
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 20 जून सोमवार को लखनऊ से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर शाम को वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां शाम 7.30 बजे गंगा आरती में सम्मिलित होने के पश्चात रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मंगलवार (21 जून)  की सुबह  छह बज नमो घाट पर आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद सुबह 9.39 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमे सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष आदि सम्मिलित होंगे। इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनता की समस्याओं के समाधान सुनिश्चित करने के लिए जनसुनवाई करेंगे।
विज्ञापन


कल दोपहर बाद करेंगे समीक्षा बैठक
मंगलवार को ही अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, कल्याणकारी योजनाओं, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, नमामि गंगे परियोजना, उद्यमियों एवं व्यापारियों से संवाद, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, वृक्षारोपण, स्कूल चलो अभियान, जिला व तहसील मुख्यालयों को चार व दो लेन सड़कों से जोड़ने की योजना, आकांक्षातमक जनपद, विकास खंडों की कार्य योजना, बिजली आपूर्ति, राजस्व संग्रह, जन शिकायतों के निस्तारण, यातायात प्रबंधन एवं मण्डलीय भ्रमण के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे स्थानीय पर्यटन विकास की संभावनाओं की तलाश, विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम छह बजे मलिन बस्ती में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा मलिन बस्ती में सहभोज में सम्मिलित होंगे। अगले दिन सुबह काशी विश्वनाथ व काल भैरव का दर्शन पूजन के बाद वे चंदौली जाएंगे। 23 जून को वो वाराणसी से ही जौनपुर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed