फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Yoga Day 2022 movement will be restricted at Namo Ghat varanasi for two days know reason

Varanasi News: आज से नमो घाट पर दो दिन प्रतिबंधित रहेगी आवाजाही, जानिए कारण

Mon, 20 Jun 2022 09:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 09:43 AM IST
सार

विश्व योग  दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस बार नमो घाट पर किया जा रहा है। आज सुबह 10 बजे से लेकर 21 जून की सुबह 10 बजे तक आम जनता की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन
International Yoga Day 2022 movement will be restricted at Namo Ghat varanasi for two days know reason
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 21 जून को होने वाले योग दिवस को ध्यान में रखकर वाराणसी नगर निगम ने नमो घाट पर आवाजाही दो दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दी है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के अनुसार नमो घाट राजघाट पर 20 जून की सुबह 10 बजे से लेकर 21 जून की सुबह 10 बजे तक आम जनता की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन


इस दौरान वहां पर साफ सफाई और योग की तैयारी कराई जाएगी। दरअसल, योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस बार नमो घाट पर किया जा रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में यहां लोग एकत्र होंगे। 
विज्ञापन


नमो घाट बना आकर्षण का नया केंद्र
काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों के अंतिम छोर पर स्थित खिड़किया घाट को प्रशासन ने नमो घाट के रूप में नया कलेवर दे दिया है। काशी में यह पीएम का दूसरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। खिड़किया घाट पर जल्द पीएम इसका उद्घाटन कर सकते हैं।  यहां पहले से ही 25-25 फीट के तीन स्कल्पचर स्थापित हैं और यहां आने वाले पर्यटकों के बीच सबसे पसंदीदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

International Yoga Day 2022 movement will be restricted at Namo Ghat varanasi for two days know reason
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

इसकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते ही स्मार्ट सिटी के तहत यहां 75 फीट ऊंचा चौथा नमस्ते कल्पचर लगाया जा रहा है। पर्यटकों के बेहतर सुविधाओं के लिए पयर्टन विभाग, नगर निगम समेत अन्य कई विभागों के समन्वय से यहां आधुनिक जनसुविधाओं को विकसित करने का खाका तैयार किया जा रहा है। 35.83 करोड़ से करीब 11.5 एकड़ एरिया में पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की गई हैं।  

इस घाट से जलमार्ग और वायु मार्ग को भी जोड़ा जाएगा। ताकि पर्यटक अन्य शहरों तक जा सके। यहां पर्यटक सुबह-ए-बनारस का नजारा देख सकेंगे। साथ ही गंगा आरती में भी शामिल हो सकेंगे। वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकेंगे। सुबह मॉर्निंग वॉक ,व्यायाम और योग कर सकेंगे। दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए मां गंगा के चरणों तक रैंप बना है। ओपेन थियेटर है, लाइब्रेरी, बनारसी खान पान के लिए फूड कोर्ट हैं। जेटी से बोट के जरिये काशी विश्वनाथ धाम जा सकेंगे। फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन है। यहां मल्टीपर्पज प्लेटफॉर्म होगा।

अमृत योग सप्ताह: रविवार को एक लाख लोगों ने किया योगाभ्यास

International Yoga Day 2022 movement will be restricted at Namo Ghat varanasi for two days know reason
संपूर्णानंद में आयोजित योग शिविर - फोटो : अमर उजाला

अमृत योग सप्ताह में वाराणसी में जगह-जगह योग की पाठशाला सज रही है। इसमें लोग योगाभ्यास के साथ ही जीवन में योग शामिल करने का संकल्प ले रहे हैं। अमृत योग सप्ताह के तहत रविवार को 108751 लोगों ने योग किया। योग सप्ताह के छठवें दिन अस्सी घाट पर आयोजित योग शिविर में बच्चों ने नृत्य के माध्यम से योगाभ्यास किया। 

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित योग शिविर में लोगों ने योगाभ्यास के साथ ही योग को जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया। प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि योग दिवस पर संपूर्णानंद व राजकीय आयुर्वेद विद्यालय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं मुकुलारण्यम महाविद्यालय में आयोजित योग शिविर में योगाचार्य डॉ. विजय मिश्र ने योग से श्वास क्रिया पर नियंत्रण रखने की प्रेरणा देते हुए शारीरिक व मानसिक के रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगासन का अभ्यास कराया। 


उधर, सिविल डिफेंस कोतवाली डिवीजन की ओर से गाय घाट, त्रिलोचन घाट, बद्री घाट पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने योग किया। वहीं हनुमानगढ़ी घाट पर एनडीआरफ की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एनडीआरफ के साथ ही आम लोगों ने भाग लिया। अमृत योग सप्ताह में प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयोजित योग शिविर में 108751 लोगों ने योग किया।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित योग शिविर में 20493 लोगों ने, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट स्कूलों में 25500 लोगों ने, ग्राम पंचायत में 46287, नर निगम वार्ड में 14742, युवा मंडल व गंगा दूत व कृषि विभाग में 108751 लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed