फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: कोरोना काल में महिलाओं के लिए योग बना सेहत का मंत्र, बच्चों में भी दिख रहा उत्साह

Mon, 21 Jun 2021 11:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 21 Jun 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2021: Yoga became mantra of health for women during Corona period
योग करतीं रमा वत्स। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के समय योग को दिनचर्या में शामिल करना सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है। कई ऐसे आसान हैं जिनसे आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं। यही नहीं आसन और क्रियाओं से श्वसन तंत्र मजबूत होता है और ऑक्सीजन स्तर भी बढ़िया बना रहता है। कोरोना काल में शहर की महिलाओं ने अपनी दिनचर्या में योग को शामिल किया। विश्व योग दिवस पर हम कुछ ऐसी ही महिलाओं से रूबरू होंगे, जिन्होंने योग को सेहत का मंत्र बना लिया।



खुद को दिया फिट होने चैलेंज
नेचुरोपैथी की चिकित्सक डॉ. रमा वत्स ने कोविड-19 के दौरान खुद को एक चैलेंज दिया। उन्होंने शपथ ली कि आज से वो नियमित योगाभ्यास करेंगी। जनता कर्फ्यू के बाद से ही रमा ने अपना रूटीन सेट किया। रोजाना पांच बजे उठकर सबसे पहले घर की छत पर जाकर योग करना शुरू किया। पहले एक आसन को 10 से 15 बार करना शुरू किया। योग की वजह से वो पूरी तरह स्वस्थ हैं।

International Yoga Day 2021: Yoga became mantra of health for women during Corona period
शिविका और सोनिया। - फोटो : अमर उजाला

आंगन बन गया फिटनेस सेंटर
कोरोना महामारी के कारण जिम और एरोबिक केंद्र बंद हो गए थे। ऐसे में शरीर का भार और मानसिक तनाव बढ़ने लगा। तब मैंने ठाना ही मैं इसे अब और बढ़ने नहीं दूंगी, इसके लिए घर के आंगन को अपना फिटनेस सेंटर बना लिया। रोज सुबह मोबाइल पर योगाभ्यास का विडियो देखकर नियमित अभ्यास शुरू कर दिया। जिसकी बदौलत एक हफ्ते में ही मेरा वजन कंट्रोल में आ गया।

International Yoga Day 2021: Yoga became mantra of health for women during Corona period
मृदुला करती हैं योगा। - फोटो : अमर उजाला

आसान लगने लगे सभी आसन
अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मृदुला व्यास पहले कॉलेज के कामकाज की व्यस्तता के चलते नियमित रूप से योगाभ्यास नहीं कर पातीं थीं। लेकिन कोरोना काल में लगी पाबंदियों में उन्होंने खुद की सेहत के लिए योग करने का निर्णय लिया। अलोम-विलोम से शुरुआत की, फिर धीरे-धीरे सूर्य नमस्कार पद्मासन, आदि किए। अब उन्हें कोई भी आसन कठिन नहीं लगते।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2021: Yoga became mantra of health for women during Corona period
योग करतीं एकता। - फोटो : अमर उजाला

ऑलाइन योग सिखा, बना रही निरोगी
योग के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी एकता कोरोना काल में लोगों को निशुल्क योग सिखाकर उनको निरोगी बना रहीं है। एकता हर दिन गूगल मीट के जरिए लोगों को योग का अभ्यास करा रहीं है। एकता बताती हैं, कोरोना काल में लोगों का योग के प्रति झुकाव बढ़ा है। कोरोना की दूसरी लहर में कई लोगों ने मेरे निशुल्क योग क्लास में हिस्सा लेकर कोरोना से जंग जीत ली है।

विज्ञापन
International Yoga Day 2021: Yoga became mantra of health for women during Corona period
कोमल, साक्षी और संगीता। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में महिला, पुरुष से लेकर बच्चों में योग के लिए उत्साह है। काशी में कई महिलाएं ऐसी हैं, जो सेहत के लिए हर दिन योग कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed