फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Women's Day: girl rally against female feticide in MP Adarsh village Nagepur

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सांसद आदर्श गांव नागेपुर में बलिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ निकाली रैली

Mon, 08 Mar 2021 11:39 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 08 Mar 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day: girl rally against female feticide in MP Adarsh village Nagepur
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिकाओं ने निकाली रैली। - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आशा ट्रस्ट और लोक समिति की ओर से सोमवार को वाराणसी जनपद स्थित सांसद आदर्श गांव नागेपुर में लड़कियों ने बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या तथा लिंग भेद के खिलाफ रैली निकाली गई। लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि हमारा समाज लड़कियों और लड़कों में आज भी भेदभाव कर रहा है। ये चिंता की बात है। कार्यक्रम का संचालन विद्या, अध्यक्षता मधुबाला ने किया।

विज्ञापन


जंसा थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सीडीपीओ सुषमा सिंह रहीं। स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय कटेसर कलां में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जिला युवा कल्याण अधिकारी निखिल गुप्ता ने शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा सीता मिश्रा रहीं।
विज्ञापन


कछवा रोड सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा राजकीय हाईस्कूल के प्रांगण में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। चिरईगांव ब्लाक में आयोजित गोष्ठी में बीडीओ मीनाक्षी पांडेय ने महिलाओं को स्वावलंबन पर जोर दिया। ग्रामसभा गौरा उपरवार गांव में महिला चेतना समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरिहरपुर व रामपुर गांव में महिला चेतना समिति के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। पलहीपट्टी स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरहुआ ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक अखिलेश कुमार कुशवाहा ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। बीडीओ हरहुआ धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जन विकास समिति की ओर से मुर्दहां स्थित दैत्रा बाबा मंदिर से निकाली गई रैली को एजीएम नाबार्ड अनुज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हरहुआ विकास खंड  के चांदमारी स्थित मातृधाम आश्रम में बेस्ट उद्यमिता एवं बेस्ट महिला लीडर को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख डॉ. अशोक पटेल रहे। रोहनिया थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की देखरेख में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा सीओ सदर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

महिला सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित
महानगर महिला कांग्रेस कमेटी, वाराणसी की ओर से गोलाघाट में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्त्रस्म मे मुख्य रूप से महिला महानगर अध्यक्ष रितु पाण्डेय, नगर कांग्रेस कमेटी  की अध्यक्ष रेखा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष किरन शर्मा आदि रहीं। वहीं भाजपा सभासद संतोष शर्मा ने महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। रामनगर थाने में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा गुप्ता आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed