{"_id":"67cc5322852700349a0d2ee4","slug":"international-women-s-day-female-pilot-left-with-passenger-train-in-varanasi-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Women's Day: महिला लोको पायलट ने संभाली ट्रेन की कमान, पैसेंजर ट्रेन लेकर हुईं रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Women's Day: महिला लोको पायलट ने संभाली ट्रेन की कमान, पैसेंजर ट्रेन लेकर हुईं रवाना
Sat, 08 Mar 2025 09:00 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 08 Mar 2025 09:00 PM IST
सार
International Womens Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पायलट पैसेंजर ट्रेन लेकर रवाना हुईं। बनारस स्टेशन से झूंसी के लिए बनारस-झूंसी डेमू को स्टेशन अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
महिला पायलट पैसेंजर ट्रेन लेकर रवाना हुईं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे में महिला लोको पायलट ने ट्रेन की कमान संभाली। शनिवार को बनारस और वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशनों से महिला रेल कर्मियों ने दो मेमू पैसेंजर का संचालन किया। बनारस स्टेशन से झूंसी के लिए ट्रेन संख्या 65129 (बनारस-झूंसी डेमू) को स्टेशन अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई। साथ ही वाराणसी सिटी से ट्रेन संख्या 65106 (वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी डेमू) को रवाना किया।
विज्ञापन
संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों (महिला क्रू और रनिंग स्टाफ) ने किया। डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी मंडल के सभी संवर्गों में महिलाएं कार्यरत हैं। आज महिलाएं रेलवे में लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, कॉन्सटेबल, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), टीटीई, सिग्नग्व एवं दूर संचार अनुरक्षक और ट्रैक मेन्टेनर जैसे पदों पर सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
आरपीएफ की ओर से महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेरी सहेली अभियान शुरू हुआ है। इसमें महिलाएं यात्रियों की सहायता करती हैं। रेलवे हेल्पलाइन 139 के बारे में जागरूक करती हैं। उधर, कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 18104 का संचालन पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के लिए हुआ। लोको पायलट जेपी सिंह और सहायक लोको पायलट केएम. अंजलि ने संचालन किया।
विज्ञापन