{"_id":"644289b3742761d62d0f3d04","slug":"international-radiology-service-will-facilitate-treatment-varanasi-news-c-20-vns1013-165892-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: इंटरनेशनल रेडियोलॉजी सेवा से इलाज में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: इंटरनेशनल रेडियोलॉजी सेवा से इलाज में होगी सहूलियत
विज्ञापन
कैंसर संस्थान में परमाणु ऊर्जा विभाग की संयुक्त सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में इंटरनेशनल रेडियोलॉजी सुविधा का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इससे विभिन्न प्रकार के कैंसर से जूझ रहे लोगों के इलाज में सहूलियत होगी। साथ ही टारगेटेड कीमोथेरेपी में भी यह सेवा कारगर होगी। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र में परमाणु ऊर्जा विभाग की संयुक्त सचिव सुषमा ताईशेटे, परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष केएन व्यास ने सेवा का शुभारंभ किया।
अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सत्यनारायण सिंह ने बताया कि इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी कैंसर इलाज में एक अहम सुविधा है। इसका इस्तेमाल लीवर के कैंसर, गॉल ब्लैडर, लंग्स, हड्डी के कैंसर, किडनी, पैंक्रियाज के कैंसर में अहम है। साथ ही इसके जरिये टार्गेटेड कीमोथेरेपी देने में भी मदद मिलती है। कार्यक्रम में टाटा मेमोरियल केंद्र, मुंबई के निदेशक डॉ. आरए बडवे, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल के प्रभारी डॉ. पंकज चतुर्वेदी, निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान, डॉ. आकाश आनंद आदि मौजूद रहे।