फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International letter writing competition from Department of Posts, letter sent to many places including PM Modi, Forest Minister

डाक विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता, पीएम मोदी, वनमंत्री सहित कई जगहों पर भेजा पत्र

Mon, 14 Mar 2022 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
International letter writing competition from Department of Posts, letter sent to many places including PM Modi, Forest Minister
डाक विभाग की ओर से रविवार को कैंट प्रधान डाकघर और विश्वेश्वरगंज प्रधान डाकघर में आयोजित यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने जलवायु संकट निवारण के उपाय बताते हुए इसके प्रति कार्यवाही की मांग की। वाराणसी परिक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 170 बच्चों ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वनमंत्री को पत्र भेजकर अपनी मन की बात कही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 9 से 15 साल तक के बच्चों ने देश-दुनिया के प्रभावशाली व्यक्तियों को पत्र लिखकर यह स्पष्ट किया कि जलवायु संकट पर क्यों और कैसे कार्यवाही करनी चाहिए। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से डाक विभाग युवाओं में पत्र लेखन की रुचि पैदा करने और सामान्य ज्ञान सहित पूरे विश्व में जलवायु संकट के विषय में जागरूकता फैलाने तथा उनके विचार व्यक्त करने का एक प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है। स्कूली पाठ्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों, फिल्मों और सोशल मीडिया के माध्यम से इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भी बच्चों ने पत्र में लिखा।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि क्षेत्रीय स्तर से तीन श्रेष्ठ प्रविष्टियों को चयनित करके परिमंडल स्तर पर भेजा जाएगा। परिमंडल स्तर पर पूरे प्रदेश से श्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को क्रमश: 25,000, 10,000 व 5,000 का प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रमाण पत्र के साथ दिया जाएगा। यहां से श्रेष्ठ तीन प्रवृष्टियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मिलित करने के लिए हेतु डाक निदेशालय, नई दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed