Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International flights landed on time on only 5 days in month passengers were inconvenienced

Flight Crisis: एक महीने में सिर्फ 5 दिन ही समय से उतर सकीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, परेशान हुए यात्री; जानें खास

Sun, 04 Jan 2026 11:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:15 AM IST
सार

Varanasi News: कोहरे के कारण आए दिन विमान रद्द होने की समस्याओं से यात्री परेशान हैं। अंतरराष्ट्रीय सफर करने वालों की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। इस महीने में मात्र पांच दिन ही विमानें उड़ पाईं।

विज्ञापन
International flights landed on time on only 5 days in month passengers were inconvenienced
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड की शुरुआत से ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित है। भारतीय शहरों में यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सफर वाले यात्रियों को भी समस्या हो रही है। एयरपोर्ट पर व्यवस्था न होने के कारण बीते एक महीने में बाबतपुर से जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सिर्फ 5 दिन ही समय पर पहुंच पाईं। शेष दिनों में इन उड़ानों का आगमन और प्रस्थान विलंब से हुआ।

विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शारजाह और काठमांडू के लिए दो उड़ानें हैं। शारजाह के लिए नियमित और काठमांडू के लिए सप्ताह में तीन दिन, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ानें हैं। बीते एक महीने में 14 में से सिर्फ 5 दिन ही ये उड़ानें समय पर पहुंची। 

विज्ञापन
Trending Videos

यात्रियों को हुई फजीहत

इसी तरह शारजाह के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नियमित उड़ानें हैं। दिसंबर की शुरुआत से ही कोहरे ने इन विमानों का संचालन प्रभावित किया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर आईएलएस कैट 1 प्रणाली होने के कारण विमानों को रनवे पर उतरने के लिए 200 मीटर की दृश्यता होना अनिवार्य है।

बुद्धा एयर की काठमांडू-वाराणसी-काठमांडू उड़ान 3, 12, 15, 24 और 26 दिसंबर को समय पर पहुंची और प्रस्थान की। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि उनकी ओर से पहले ही विमानन कंपनियों को दृश्यता से संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत आईएलएस कैट 3 प्रणाली लग जाने के बाद यह समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed