फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International flights from Varanasi airport reduced from three to two in five years direct flights to 13 citie

Varanasi Airport: पांच साल में तीन से दो हुईं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, 13 शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट

Wed, 12 Nov 2025 03:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 12 Nov 2025 03:15 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट से पांच साल में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें तीन से दो हुईं। जबकि 13 शहरों के लिए यहां से डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा मिल रही है। कोविड के दौरान थाई एयरवेज का संचालन बंद हुआ तो आज तक चालू नहीं हो सका। 

विज्ञापन
International flights from Varanasi airport reduced from three to two in five years direct flights to 13 citie
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट का दर्जा मिला है। जबकि बीते 5 वर्षों में यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या तीन से घटकर दो हो गई। हालांकि मौजूदा समय में इस एयरपोर्ट से 13 शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा संचालित है। इनमें दिल्ली, मुंबई, दुर्गापुर, भुवनेश्वर, चेन्नई, खजुराहो, गाजियाबाद, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, बंगलुरू, लखनऊ के लिए सीधी उड़ान सेवा है।

विज्ञापन


यहां कोविड काल के पहले 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित थीं। इसमें काठमांडो, शारजाह और थाईलैंड के लिए विमानों की सुविधा थी। कोविड के दौरान थाई एयरवेज का संचालन बंद हुआ तो आज तक चालू नहीं हो सका। मौजूदा समय में सिर्फ काठमांडो और शारजाह की उड़ानें ही संचालित हैं। विमान सुविधा वाराणसी से न होने के कारण यात्री लखनऊ, दिल्ली, मुंबई या बंगलुरू एयरपोर्ट से यात्रा करते हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक नई उड़ानों के लिए यात्रियों की पर्याप्त संख्या न होने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें विमानन कंपनियों की ओर से नहीं बढ़ाई जा रही हैं। हालांकि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। इसके बाद कुछ नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 80 से 85 विमानों का होता है आवागमन

वाराणसी एयरपोर्ट से रोजाना 80 से 85 विमानों का आवागमन होता है। इनसे औसतन करीब 13000 यात्री प्रतिदिन आते जाते हैं। खास त्योहार या किसी आयोजन पर यह भीड़ बढ़ जाती है। मौजूदा समय में एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। दिसंबर 2026 में विस्तारी करण का काम पूरा होने के बाद यात्रियों की संख्या के साथ विमानों की संख्या भी बढ़ेगी।

सबसे अधिक भीड़ खड़ी देशों के लिए
वाराणसी एयरपोर्ट से रोजाना करीब 13 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इनमें सबसे अधिक करीब 8000 लोग अकेले खाड़ी देशाें जैसे दुबई, कतर आदि शहरों के लिए विमान लेते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शारजाह के लिए विमान सेवा कई विमानन कंपनियों द्वारा शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed