{"_id":"5a3aa1ad4f1c1bc5758ba3ea","slug":"international-cargo-service-start-at-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्गो सेवा का शुभारंभ, पहले दिन दुबई भेजी गई ये सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्गो सेवा का शुभारंभ, पहले दिन दुबई भेजी गई ये सब्जियां
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
आयात-निर्यात होगा आसान, किसानों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित कार्गो टर्मिनल से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कार्गो सेवा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन डेढ़ टन मटर और हरी मिर्च स्पाइस जेट एयरलाइन के विमान से दुबई भेजी गई। इस सेवा के शुरू होने से पूर्वांचल के कारोबारियों, उद्यमियों और किसानों को लाभ मिलेगा।
वाराणसी से दुबई के बीच कार्गो सेवा का उद्घाटन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के चेयरमैन देवेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अब पूर्वांचल से आयात-निर्यात आसानी से हो सकेगा, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।
फल और सब्जियां का उत्पादन बढ़ाएं लेकिन गुणवत्ता का भी ख्याल रखें। अच्छी गुणवत्ता के बल पर हम उत्पाद का चौगुना दाम पा सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि अच्छे बीज से वैज्ञानिक ढंग से खेती करें और बैक्टीरिया रहित उत्पादन करें तभी हम सफल होगें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वनस्पति संगरोध केंद्र की स्थापना होने से किसानों को सहूलियत होगी, क्योंकि यहां से प्रमाणित होने पर अपने उत्पाद को विश्व के किसी भी कोने में भेज सकते हैं।
किसानों की पैक हाउस की मांग पर मुख्य अतिथि ने कहा कि एपीडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) पैक हाउस के लिए एक करोड़ रुपए की मदद देने को तैयार है। यही नहीं, किसानों को अच्छे किस्म के बीज व प्रशिक्षण देने और उनके उत्पाद की मार्केटिंग कराने की भी तैयारी है।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर वनस्पति संगरोध केंद्र की हुई स्थापना
बाबतपुर एयरपोर्ट
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से जुड़े लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट परिसर में वनस्पति संगरोध केंद्र की स्थापना के अवसर पर बुधवार को नई दिल्ली कीट विज्ञान की सहायक निदेशक सुनीता पांडेय ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना किसानों की आमदनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सौजन्य से पूर्वांचल के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सब्जियों एवं अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात को हरी झंडी मिलने के बाद वनस्पति संगरोध केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहीं थी।
उन्होंने कहा कि संगरोध केंद्र खुलने से कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए सबसे आवश्यक ‘फाइटो सैनिटरी प्रमाणपत्र’ निर्यातकों को आसानी से प्राप्त होगा। इस प्रमाण पत्र के मिलने के बाद किसानों का उत्पाद विश्व के किसी भी देश में भेजा जा सकता है। इस अवसर पर पादप स्वच्छता प्रमाण पत्र निर्यातक इलाइट ओसीयनिक ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड को प्रदान किया गया।