फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Intermittent dacoity arrested after police encounter in ramnagar varanasi

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद अंतरप्रांतीय डकैत गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2019 02:53 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: vivek shukla Updated Sun, 03 Mar 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Intermittent dacoity arrested after police encounter in ramnagar varanasi

वाराणसी के रामनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार की भोर में भीटी गांव स्थित विश्व सुन्दरी पुल के किनारे धुन्ढराज पुलिया के समीप पुलिस व अंतरप्रांतीय डकैत के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रमुख अनुप कुमार शुक्ल, एसआई विनय दूबे, एसआई अजय प्रताप सिंह, एसआई सुमन यादव व हमराहियों संग घेराबंदी कर डकैत का इंतजार करने लगे। पुलिस को सूचना मिली थी कि डकैत अपने एक साथी के साथ डकैती की नियत से रामनगर आया हुआ है। 

विज्ञापन


गश्त के दौरान बाईपास से उतरकर कालोनी की ओर जा रहे दो लोगों से जब पुलिस ने रूकने को कहा तो, उन्होंने फायरिंग कर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी क्रास फायरिंग की, जिसमें 25 हजार रुपये का इनामी अंतरप्रांतीय डकैत विनोद खरवार (38) के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे दबोच लिया लेकिन उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने घायल डकैत को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल से पुलिस को एक 32 बोर पिस्टल व कुछ खोखे बरामद हुए। घटना के बाद सीओ कोतवाली बृजनंदन राय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पकड़ा गया डकैत बिहार प्रांत के जिला रोहतास(सासाराम) थाना विक्रमगंज के धुसियाकला गांव का रहने वाला है। वह फूलपुर में 2012 की डकैती व हत्याकांड में वांछित है। इसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed