{"_id":"5daed62b8ebc3e014f25f926","slug":"intercity-express-collided-six-bulls-dead-in-mau-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ : रेलवे ट्रैक पर आए छह सांड, इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : रेलवे ट्रैक पर आए छह सांड, इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटे
Tue, 22 Oct 2019 03:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 22 Oct 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-मऊ रेलखंड के पनियरा हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे वाराणसी सिटी से छपरा जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर आए छह सांडों से टकरा गई। मृत साड़ों के अवशेष इंजन में फंस गए। इससे ट्रेन झटका खाकर रूक गई। अचानक बिना स्टॉपेज तथा स्टेशन के ट्रेन के रूकने के चलते यात्री में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
वाराणसी सिटी से छपरा जंक्शन जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पिपरीडीह स्टेशन से 8.45 मिनट पर निकली। अभी वह पांच किमी दूर पनियरा हाल्ट से कुछ दूरी पर निकली थी, पांच छह की संख्या में छुट्टा पशु रेलवे ट्रैक पर आ गए।
ट्रेन की जद में आने से सभी जानवर कट गए, जबकि ट्रेन का इंजन भी कई जानवरों के भिड़त से इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन खड़ी रही, करीब 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। उधर हादसे के बाद एकाएक बिना स्टापेज के जंगल में ट्रेन के झटके से रूकने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गया।

Trending Videos
ट्रेन से छुट्टा जानवरों के कटने की जानकारी मिलने पर मऊ जंक्शन से रेलवे कर्मचारी पहुंचे और मलबा हटाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान ट्रेन जंगल में 45 मिनट से ज्यादा समय तक रूकी रही। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक ददनराम ने बताया कि वाराणसी सिटी से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से कुछ छुट्टा पशु टकरा गए थे। इससे ट्रेन पनियरा हाल्ट के आगे रूकी, 45मिनट बाद में मलबा हटाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।