Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Intense contest among 250 players from 18 divisions; Varanasi defeats Prayagraj by a margin of 10 goals.

Varanasi News: 18 मंडल के 250 खिलाड़ियों के बीच घमासान, वाराणसी ने प्रयागराज को 10 गोल के अंतर से हराया

Wed, 18 Nov 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Intense contest among 250 players from 18 divisions; Varanasi defeats Prayagraj by a margin of 10 goals.
शानदार वॉलीबॉल ---बानारस पब्लिक स्कूल में शुरु हुई राज्य स्तरीय  हैंडबॉल प्रतियोगिता में मुरादा
राज्यस्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। इसमें 18 मंडल के 250 खिलाड़ी शामिल हुए। मुकाबलों में 50 निर्णायक भी हैं। पहले दिन वाराणसी की टीम ने प्रयागराज को 10 गोल के अंतर से 18-8 से हरा दिया। अनीश और हर्षित ने 4-4 गोल कर वाराणसी की जीत में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज की ओर से अंकुश यादव ने 5 गोल किए। तीन दिवसीय स्मृति प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में खेली जा रही है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन

पहले मैच में मेरठ की जीत -
पहले मैच में मेरठ ने अलीगढ़ को 19-9 से हराया। इसमें मेरठ मंडल के अनुराग ने सर्वाधिक 9 गोल किए। आजमगढ़ ने सहारनपुर को 30-8 से हराया। इसमें आजमगढ़ से अविनाश ने 7 गोल और सहारनपुर से विनीत ने 5 गोल किए। आगरा ने विंध्याचल को 10-8 से हराया। आगरा से कृष्ण तथा ध्रुव ने 2-2 गोल और विंध्याचल से अयान ने 3 गोल किए। बस्ती ने कानपुर को 16-7 से हराया। लखनऊ ने चित्रकूट को 20-10 से हराया। इसके अलावा झांसी ने मुरादाबाद को 10-8 से हराया। अन्य मुकाबलों में प्रयागराज ने बरेली को 15-14 से हराया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल एवं जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रखर शुक्ल, उपमा पांडेय, संतोष पांडेय, अनुप गुप्ता, नवीन सिंह मौजूद रहे।

शानदार वॉलीबॉल ---बानारस पब्लिक स्कूल में शुरु हुई राज्य स्तरीय  हैंडबॉल प्रतियोगिता में मुरादा

शानदार वॉलीबॉल ---बानारस पब्लिक स्कूल में शुरु हुई राज्य स्तरीय  हैंडबॉल प्रतियोगिता में मुरादा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed