{"_id":"66f7e462ab294f1d700fa789","slug":"inspector-surya-prakash-property-confiscated-from-crime-in-varanasi-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खादी पर दाग लगाने वाले दरोगा की अपराध से अर्जिज संपत्ति होगी जब्त, की जाएगी बर्खास्तगी की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खादी पर दाग लगाने वाले दरोगा की अपराध से अर्जिज संपत्ति होगी जब्त, की जाएगी बर्खास्तगी की कार्रवाई
Sat, 28 Sep 2024 04:41 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:41 PM IST
सार
वाराणसी में जेल भेजे गए दरोगा सूर्य प्रकाश की अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी। साथ ही पुलिस विभाग की ओर से उस पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। वहीं डकैती मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
निलंबित दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डकैती के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेजे गए निलंबित दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय की अपराध से अर्जित संपत्ति पुलिस जब्त करेगी। सूर्य प्रकाश को गुरुवार को जेल भेजे जाने के बाद आदमपुर थाने की पुलिस अब उसकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू की है। उधर, इस मामले में वांछित मुकेश दूबे उर्फ हनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
चौक क्षेत्र के आभूषण व्यवसायी के दो कर्मचारियों को टेंगरा मोड़ के पास गत 22 जून की रात बस से उतार कर सूर्य प्रकाश पांडेय और उसके साथियों ने 42 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में 24 जुलाई को तत्कालीन नदेसर चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश पांडेय और उसके दो साथियों अहिरौली के विकास मिश्रा व आयर बाजार के अजय गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सूर्य प्रकाश पांडेय बलिया का मूल निवासी और प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के शुक्ला मार्केट, सलोरी का रहने वाला है। इसके बाद निलेश यादव और योगेश पाठक उर्फ सोनू गिरफ्तार हुआ था। मुकेश दूबे उर्फ हनी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
सूर्य प्रकाश पांडेय इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत पाकर 12 सितंबर को रिहा हुआ था। इसके बाद सूर्य प्रकाश और उसके गिरोह के पांच बदमाशों के खिलाफ रामनगर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सूर्य प्रकाश को गिरफ्तार कर पुलिस मुकेश की तलाश कर रही है। इसके साथ ही अब सूर्य प्रकाश पांडेय को पुलिस विभाग से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उधर, इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में निलंबित दरोगा सहित सभी आरोपियों के खिलाफ प्रभावी तरीके से कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।