फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inspector stranded drain of 45 thousand

इंस्पेक्टर फंसे, 45 हजार की चपत

Thu, 19 Mar 2015 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 19 Mar 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
Inspector stranded drain of 45 thousand
जालसाज ने खुद को डीआईजी बताकर ज्ञानवापी में तैनात एक इंस्पेक्टर को 45 हजार रुपये की चपत लगा दी। ठग ने डीआईजी के नाम पर ऐसी धौंस जमाई कि इंस्पेक्टर दहशत में आ गया। उसने किसी को बिना कोई जानकारी दिए जालसाज के बताए चार मोबाइल नंबरों पर करीब 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


बाद में जब इंस्पेक्टर को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने साथी पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी। फिर एसपी सुरक्षा को अवगत कराया। एसपी सुरक्षा ने डीआईजी को इसकी जानकारी दी। डीआईजी के फटकार लगाने के बाद जब उन मोबाइल नंबरों पर कॉल की गई तो वे आॅफ कर दिए गए थे। जिन मोबाइल एकाउंट में रुपये डलवाए गए हैं, वे सभी नंबर बिहार और झारखंड के हैं। अभी कुछ दिनों पहले भी डीआईजी के नाम की धौंस देकर ठगों ने एसओ लोहता को 30 हजार का चूना लगाया था।
विज्ञापन


ज्ञानवापी की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर वसीर अहमद खान के सीयूजी मोबाइल पर बुधवार की दोपहर में कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को डीआईजी बताते हुए एयरटेल के चार मोबाइल नंबरों पर प्रति मोबाइल 10-10 हजार रुपये डलवाने को कहा। इंस्पेक्टर ने इन नंबरों पर रुपये डलवा दिए। कुछ देर बाद दोबारा फोन आया। पांच-पांच हजार रुपये और डलवाने को कहा गया तो इंस्पेक्टर को शक हुआ। उसने नारायण कटरा के दूकानदार को फोन कर रुपये डलवाने को कह तो दिए लेकिन साथियों से भी इसकी चर्चा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी पुलिस कर्मियों ने भी उसके ठगे जाने की आशंका जताई। इंस्पेक्टर ने एसपी सुरक्षा को पूरी घटना से अवगत कराया। इंस्पेक्टर की तहरीर पर चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर वसीर अहमद ने कहा कि उनसे नासमझी हुई लेकिन उन्होंने संबंधित मोबाइल नंबरों को लॉक करा दिया है। बाद में ट्रांसफर कराए गए पांच हजार रुपये दूकानदार को नहीं देने के सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed