{"_id":"6890f4085466c72fb70dcc60","slug":"inspection-and-meeting-of-police-commissioner-mohit-agarwal-at-tourist-and-sarnath-police-station-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: थाने में कमिश्नर ने पूछा- अपराधी और हिस्ट्रीशीटरों के नाम, सिपाही बोले- नहीं पता; लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: थाने में कमिश्नर ने पूछा- अपराधी और हिस्ट्रीशीटरों के नाम, सिपाही बोले- नहीं पता; लगी फटकार
Tue, 05 Aug 2025 05:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 05 Aug 2025 05:26 AM IST
सार
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मातहतों से इलाके की सुरक्षा संबंधी भी जानकारी ली। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सारनाथ में आने वाले पर्यटकों का विशेष ध्यान रखा जाए। संदिग्ध पर निगरानी होती रहनी चाहिए।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi News: पर्यटक और सारनाथ थाने में तैनात सिपाहियों से जब पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के नाम पूछे तो जवाब मिला कि नहीं पता। सोमवार को निरीक्षण पर निकले पुलिस कमिश्नर ने सिपाहियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
साथ ही पास खड़े एडीसीपी क्राइम राजेश सिंह से कहा कि इन्हें अपडेट कीजिए, लगे कि पुलिसिंग हो रही है। अपराधियों की सूचना पट्ट को हर तीन महीने बाद बदलने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि हिस्ट्रीशीटरों के अलावा खनन, चोरी, लूट सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में जेल जाने वालों के नाम भी लिखें।
विज्ञापन
लाइन में लगाकर सिपाहियों से पूछे सवाल
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल शाम 6.20 बजे पर्यटक थाना सारनाथ पहुंचे। ड्यूटी रजिस्टर चेक कर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिसकर्मियों को लाइन में सबसे पहले बीट नंबर एक के सिपाही उमेश यादव से अपराधियों का नाम पूछा। नाम न बता पाने पर वह भड़क गए। फिर पूछा कि रजिस्टर नंबर आठ में क्या-क्या होता है। इस प्रश्न पर सिपाही महेश चौहान भी कुछ नहीं बोल पाए। एक भी पुलिसकर्मी द्वारा बीट सूचना रिपोर्ट दर्ज न कराने पर वह नाराज दिखे।
विज्ञापन
दिए आवश्यक निर्देश
- पांच साल में पर्यटकों के साथ हुई घटनाओं का विवरण तैयार हो।
- पर्यटक थाने में पर्यटकों की शिकायतों पर दर्ज होंगे एफआईआर।
- पांच साल में पर्यटकों के साथ हुई घटनाओं का अलग-अलग विवरण तैयार किया जाए।
- त्योहार पर दूसरे जिलों से गिरोह बनाकर आने वाले आपराधिक तत्वों की सूची तैयार करें।
- दशाश्वमेध, सारनाथ, नमो घाट और अस्सी घाट पर नियमित पेट्रोलिंग हो। बैलेसिंग ई-स्कूटर इस्तेमाल किए जाए।
- पर्यटक चौकियों पर पुलिस की ड्यूटी 24 घंटे तक रहेगी।
- पर्यटकों से संवाद करते समय उन्हें सर या मैडम कहकर ही बुलाए।