फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Innovation Bootcamp students will develop business models alongside solutions to problems in Varanasi

BHU: इनोवेशन बूटकैंप में समस्याओं के समाधान के साथ छात्र तैयार करेंगे बिजनेस मॉडल, दी जाएगी ट्रेनिंग

Mon, 20 Apr 2026 03:00 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 20 Apr 2026 03:00 PM IST
सार

Varanasi News: छात्र वास्तविक समस्याओं की पहचान करेंगे और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े हुए समाधान विकसित करेंगे, जिसका बिजनेस मॉडल तैयार किया जाएगा। इसके बाद प्रोटोटाइप और एमवीपी पर काम किया जाएगा। 

विज्ञापन
Innovation Bootcamp students will develop business models alongside solutions to problems in Varanasi
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

बीएचयू में सोमवार को इनोवेशन, डिजाइन और एंटरप्रेन्योरशिप के बूटकैंप का शुभारंभ होगा। यह तीसरे संस्करण का दूसरा चरण है, जो 24 अप्रैल तक चलेगा। इसका उद्देश्य पारंपरिक शिक्षा और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच की खाई को पाटना है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेनिंग दी जाएगी। 

विज्ञापन


संगोष्ठी के पहले दिन डिजाइन थिंकिंग, नवाचार की समझ और स्टार्टअप के बुनियादी पहलुओं पर चर्चा होगी। छात्र वास्तविक समस्याओं की पहचान करेंगे और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े हुए समाधान विकसित करेंगे, जिसका बिजनेस मॉडल तैयार किया जाएगा। इसके बाद प्रोटोटाइप और एमवीपी पर काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के इस कार्यक्रम में छात्रों ने एक साथ मिलकर समस्याओं का समाधान ढूंढने पर काम शुरू किया जाएगा। अगले कुछ दिनों में कस्टमर डिस्कवरी, पर्सोना निर्माण, वैल्यू प्रपोजिशन, रेवेन्यू मॉडल, प्रोटोटाइपिंग, स्टार्टअप इकोसिस्टम, प्रोडक्ट डिजाइन, यूजर एक्सपीरियंस, वित्तीय योजना, बौद्धिक संपदा, फंडिंग और फाइनल पिच पर सत्र होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Top News: वाराणसी में तीन की मौत, गंगा में डूब रहे पर्यटकों को बचाया; दिनदहाड़े बाइक चोरी; बड़ी खबरें

इन सभी सत्रों में इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़े विभिन्न पहलू बताए जाएंगे। इससे नए युग की तकनीकी से जुड़कर छात्र-छात्राओं को उद्योग क्षेत्र में काम करने की जानकारी प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed