फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   innocent child was molested she narrated ordeal teacher father filed a complaint

Varanasi News: घर के सामने खेल रही मासूम से छेड़खानी, टीचर को सुनाई आपबीती, पिता ने दी तहरीर

Fri, 13 Sep 2024 12:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 12:03 AM IST
सार

Varanasi News: पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मासूम के साथ छेड़खानी बीते सोमवार को हुई थी। गुरुवार को मासूम ने सबसे पहले अपने टीचर को यह बात बताई।

विज्ञापन
innocent child was molested she narrated ordeal teacher father filed a complaint
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच कर होगी कार्रवाई। - फोटो : iStock

विस्तार

जैतपुरा थाने के ढेलवरिया इलाके में पांच वर्षीय बालिका के साथ एक युवक द्वारा अश्लील हरकत का मामले सामने आया है। खास बात यह है कि मासूम ने अपने परिजनों को जानकारी न देकर सबसे पहले अपनी टीचर को बैड टच के बारे में बताया। 

विज्ञापन


टीचर की सूचना पर गुरुवार की शाम मासूम के पिता ने जैतपुरा थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर ढेलवरिया इलाके में रहने वाले और देवरिया के मूल निवासी विजय पांडेय के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जैतपुरा थाने के ढेलवरिया इलाके में अपने घर के सामने गत सोमवार की शाम पांच वर्षीय मासूम खेल रही थी। आरोप है कि उसी दौरान विजय पांडेय ने उसे पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूकेजी में पढ़ने वाली मासूम स्कूल गई और उसकी टीचर गुड टच और बैड टच के बारे में बात की तो उसने आपबीती सुनाई। इस पर उसकी टीचर ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी और वह अपनी बेटी को लेकर जैतपुरा थाने पहुंचे। इस संबंध में जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed