{"_id":"57db0d334f1c1bd949d47e9c","slug":"inlaid-lock-on-the-office-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक कार्यालय पर आशाओं ने जड़ा ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक कार्यालय पर आशाओं ने जड़ा ताला
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Fri, 16 Sep 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूनतम वेतन समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का आक्रोश गुरुवार को मुखर हो गया। सेवापुरी ब्लॉक कार्यालय पर कार्यकत्रियों ने ताला जड़ दिया तो बड़ागांव ब्लॉक मुख्यालय पर भी धरना प्रदर्शन के जरिये अपनी आवाज बुलंद की। वहीं, मंडुवाडीह पर चक्काजाम कर दिया।
आंगनबाड़ी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर जुटीं कार्यकत्रियों ने सभा की।
इसके बाद उग्र कार्यकत्रियों ने कार्यालय पर तालाबंद कर शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गईं। उनका कहना था कि हमें काम के सापेक्ष वेतन नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण परिवार चलाने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा कई कार्यकत्रियों के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और सभी कार्यकत्रियों को बहाल करने की मांग उठाई। ब्लॉक अध्यक्ष का कहना था कि जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मानती, जब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में संघ के जिला संरक्षक फूलचंद्र यादव के अलावा अभिलाषा पाठक, गायत्री तिवारी, आरती सिंह, अंजू सिंह, गीता सिंह, मेनका सिंह और बीना सिंह आदि शामिल रहीं
इसी तरह बड़ागांव ब्लाक मुख्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला सिंह के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों का कहना था कि सरकार हमारा शोषण कर रही है। काम का बोझ बढ़ता जा रहा है जबकि वेतन इतना कम मिल रहा है कि परिवार का खर्च भी नहीं चल पाता। इसमें ब्लॉक संरक्षक रघुपति शरण सिंह, सरोज सिंह, नीलम तिवारी, मंजू, शकुंतला, आशा, शशिकला, सुनीता, इंदु और गिरजा देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ की आंनगाबाड़ी कार्यकत्रियों ने मंडुवाडीह पर चक्काजाम कर दिया। पुष्टाहार गोदाम से पुष्टाहार लेने से मना करने के साथ तालाबंदी कर दी। साथ गोदाम प्रभारी को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया। इसका नेतृत्व संघ काशी विद्यापीठ ब्लॉक की जिलाध्यक्ष उषा सिंह ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष कल्पना सिंह, सबाना परवीन, बीनू, रीता, मतिबाला, निर्मला, सरोज आदि शामिल रहे।