{"_id":"5f49379499135e03424cf28a","slug":"injured-woman-starved-for-20-hours-in-isolation-ward-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: मारपीट में घायल महिला को आइसोलेशन वार्ड में 20 घंटे भूखा रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: मारपीट में घायल महिला को आइसोलेशन वार्ड में 20 घंटे भूखा रखा
Fri, 28 Aug 2020 10:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में मारपीट में गंभीर रुप से घायल महिला को 20 घंटे तक बिना भोजन और इलाज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। मामले की जानकारी के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे सपा सचिव मनोज सिंह डब्लू ने सीएमएस से नाराजगी लगाई। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा घायल युवती के इलाज में जुट गया।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भिसौड़ी गांव में मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस पहुंची और उसे पीपी सेंटर मुगलसराय में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने महिला को कोरोना मरीज बताते हुए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। घायल महिला की मां का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात आठ बजे उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन उसके बाद से न तो उसके चोटों का इलाज किया गया और न ही खाने को कुछ दिया गया।
विज्ञापन
इसी बीच पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू से मिलकर पीड़ित महिलाओं ने समस्याएं बताते हुए महिला की जान बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद मनोज सिंह डब्लू आइसोलेशन वार्ड पहुंचे, वहां उन्होंने बिना पीपीई किट के मौजूद महिला नर्स पर नाराजगी जताई। जानकारी होते ही सीएमएस डा. भूपेंद्र द्विवेदी भी पहुंच गए, तब जाकर स्वास्थ्य महकमा युवती के उपचार को लेकर संजीदा हुआ।
विज्ञापन
सीएमएस डा. भूपेंद्र द्विवेदी का कहना है कि भर्ती महिला को खाना दिया गया था। खाना न देने का आरोप बेबुनियाद है। इलाज में लापरवाही की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।