फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Initiative Municipal Corporation Bags made from clothes worn during Chhath plastic will reduced

नगर निगम की पहल : छठ पर निकले कपड़ों का बनेगा झोला, कम होगा प्लास्टिक का इस्तेमाल; जानें अन्य जानकारी

Tue, 22 Oct 2024 12:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 12:20 PM IST
सार

Varanasi News : छठ महापर्व पर घाट किनारे इकट्ठो होने वाले कपड़ों को नगर निगम इस बार एकत्रित करेगा। इसके बाद कपड़ों की सफाई कर उसका झोला बनाया जाएगा। यह झोला लोगों में निशुल्क वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
Initiative Municipal Corporation Bags made from clothes worn during Chhath plastic will reduced
वाराणसी नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व पर 7 और 8 नवंबर को गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। स्नान के बाद भक्त कपड़े गंगा घाटों पर छोड़ देते हैं। जिसे पहले कचरा समझ कर फेंक दिया जाता था। इस बार पूरे कपड़े को नगर निगम एकत्र करेगा और धुलाई कराके झोला बनाएगा। इस झोले को निशुल्क बांटा जाएगा।  

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्लास्टिक जब्त किया जाता है और उन्हें कपड़े का झोला दिया जाता है। इसके अलावा पर्यावरण के लिहाज से प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के लिए नगर निगम की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। हर जोन में जागरूकता टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन


नगर निगम अब स्नान पर्व पर निकले कपड़े का उपयोग करेगा। इन कपड़ों की धुलाई कराकर झोला बनवाएगा और वितरण निशुल्क कराएगा। इसके लिए होप संस्था की मदद ली जाएगी। संस्था को नगर निगम की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता में बेहतर रैकिंग के लिए किया जा रहा प्रयास
स्वच्छता में बेहतर रैकिंग के लिए नगर निगम प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए हर संभव उपाय कर रहा है। पिछले दिनों रथयात्रा मेले को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने का प्रयास किया गया था। नगर निगम की यह पहल काफी कारगर हुई थी। इसी प्रकार स्नान पर्व पर निकलने वाले कपड़ों का दोबारा इस्तेमाल की योजना है। स्नान पर्व पर निकलने वाले कपड़े का झोला बनाकर बांटने से रोजगार के साथ कचरा साफ होगा। 

बोले अधिकारी
छठ पूजा पर गंगा घाटों से निकलने वाले कपड़ों का झोला बनाकर नगर निगम की ओर से निशुल्क बांटा जाएगा। इससे कपड़े का भी निस्तारण होगा और प्लास्टिक के विकल्प के रूप में लोगों को झोला मिलेगा। - अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed