फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inhumanity with minor girl in Varanasi mother left daughter for good studies to woman house she hit her with rod case registered

वाराणसी: मां ने अच्छी पढ़ाई के लिए बेटी को जिस महिला के पास छोड़ा, उसने डंडे-रॉड से मारा, अस्पताल में भर्ती

Tue, 20 Jul 2021 12:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 20 Jul 2021 12:20 AM IST
सार

पीड़ित नाबालिग बच्ची की मां के अनुसार बेटी को डंडे और लोहे के रॉड से मारा पीटा गया। लंका थाने में तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।
 

विज्ञापन
Inhumanity with minor girl in Varanasi  mother left daughter for good studies to  woman house she  hit her with rod case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के लंका क्षेत्र में डाफी स्थित घर में काम करने के लिए नाबालिग बच्ची की पिटाई की गई। घायल बच्ची को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया। देर रात बच्ची को बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। बच्ची के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।  पीड़ित नाबालिग बच्ची की मां के अनुसार बेटी को डंडे और लोहे के रॉड से मारा पीटा गया। 

विज्ञापन


रोहनिया थाना क्षेत्र की मूड़ादेव गांव की रहने वाले भगवानदास राजभर की पत्नी शकुंतला और लंका थाना अंतर्गत डाफी स्थित नैपुरा कला की रहने वाली सरिता पांडेय दोनों एक साथ ही डाफी स्थित निजी संस्था में काम करती थीं। शकुंतला ने अपनी 11 वर्षीय बेटी पायल को अच्छी पढ़ाई लिखाई के लिए सरिता के घर पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व सरिता ने शकुंतला को फोन किया कि तुम्हारी बेटी सीढ़ी से गिरकर जख्मी हो गई है। शकुंतला जब सरिता के घर पहुंची तो पायल के बाएं पैर में चोट के निशान थे। महिला ने सोमवार को कैंट स्थित चाइल्डलाइन से किया। बच्ची के अनुसार सरिता पांडेय हमेशा मारती पीटती थी। डंडे और लोहे की राड पीटने के दौरान पैर में चोट लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन की शिकायत पर डीसीपी काशी जोन ने एसीपी भेलूपुर, महिला दरोगा व पुलिसकर्मी, लंका इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा। जांच में सामने आया कि महिला की पिटाई से बच्ची जख्मी हुई। पीड़ित मां की तहरीर पर सरिता के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।

इस बारे में डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार पिटाई से जख्म के निशान हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed